सुप्रभात : पढ़िए आज का पंचांग, कीजिए सूर्य देव की आराधना और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए आज का राशिफल

सूर्योदयः- प्रातः 06:39:00, सूर्यास्तः- सायं 05:21:00
विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, मार्गशीर्ष माह, कृष्ण पक्ष,
द्वितीया तिथि 05:31:00 तक तदोपरान्त तृतीया तिथि, द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म देव हैं तथा तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं। मृग नक्षत्र 08:06:00 तक तदोपरान्त आर्द्रा, मृग नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं तदोपरान्त आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु जी हैं। योगः सिद्ध 29:48:00 तक तदोपरान्त साध्य, शुभ गुलिक काल 02:46:00 से 04:05:00 बजे तक, दिशाशूलः- रविवार को पश्चिम दिशा को ओर नहीं जाना चाहिए यदि यात्रा करना आवाश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें। राहुकालः आज का राहुकाल 04:05:00 से 05:25:00 बजे तक, तिथि का महत्वः- आज के दिन बैंगन और नींबू खाना मना है और यह तिथि राज संबंधी कार्य एवं भूषणादि के लिए शुभ है।

रविवार को भगवान सूर्य को प्रातः तांबे के बर्तन में लाल चंदन, गुड़ और लाल पुष्प डालकर अर्घ्य देना चाहिए ।

सूर्यदेव उपासना से करें दिन का शुभारंभ

आज का राशिफल
मेष राशि-आज आप अपने लम्बित कामों को पूरा करने के लिए विचार बना सकते हैं। मकान के अधूरे कार्य को भी पूर्ण करने के बारे मे विचार बना सकते हैं।
वृष राशि- आज भी आपका मन प्रसन्न और बुद्धि की तीव्रता बनी रहेगी। आप यदि व्यपारी वर्ग से हैं,तो आज आपको कोई बड़ी डील या किसी एजेंसी की मेम्बरशिप मिल सकती है।
मिथुन राशि- आज आपके मन मस्तिष्क में सकारात्मक और रचनात्मक विचार प्रस्फुटित होंगे,इन विचारों का सही दिशा में उपयोग करें। दिन सुधर जायेगा।
कर्क राशि-आज आपके मन में भावनात्मक विचारों का वेग अधिक रह सकता है। अतः भावनाओ से नहीं बुद्धि से काम लेना उचित रहेगा। अन्यथा आप बेवजह चिंता मोल ले सकते हैं। बाकी आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा।
सिंह राशि-आज आप आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। यदि आप खेल या अभिनय जगत से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको ख्याति मिल सकती हैं। बेरोजगार हैं,तो आज आप  रोजगार से जुड़ने वाले हैं।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। यदि आपने किसी बड़े काम को शुरू करने का विचार पहले से निर्धारित किया हुआ है और उसकी शुरुआत नही हो पा रही है तो आज शुरू होने की पूर्ण संभावना है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, आज आपकी पदोन्नति भी सम्भव है।
तुला राशि-आज आपको पिछली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। व्यापार और नौकरी में उन्नति अवसर प्राप्त होंगे। आप किसी धार्मिक संस्था से भी जुड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि-आपको आज कार्य क्षेत्र से जुड़े  कामों से  वेबजह  जूझना  पड़ सकता हैं। हालांकि आपके प्रस्तावित सभी कार्य  पूर्ण अवश्य  होंगे। साथ ही आज आपका रुझान भक्ति की ओर भी बढ़ सकता है।

धनु राशि-यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज आपको आपसी  सामंजस्य बिठाने की जरूरत है।अन्यथा  छोटा सा वाद-विवाद  भी बड़े कलह की शक़्ल ले सकता है। 
मकर राशि-आज आपको कार्य  क्षेत्र में कुछ अनावश्यक संघर्ष से जूझना पड़ सकता है। तथा आंशिक शारीरिक कष्ट भी रह सकता है। अतः आज आपको धैर्य और संयम के साथ दिन व्यतीत करना होगा।
कुम्भ राशि-आज आप करना तो बहुत  कुछ चाहेंगे,लेकिन काम ठीक से समेटे नही जाएंगे। विशेष रूप से यदि आज आपकी कोई कागजी कार्यवाही प्रस्तावित है,तो टाल देना उचित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Viral Video: ऑनलाइन ऑर्डर की फिश बिरयानी…खोला तो निकला कीड़ों का झुंड…देखिए वीडियो

मीन राशि-आज आपके घर-परिवार में बहुत ही खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आप कोई स्थाई संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। अथवा किसी नये व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।   

यह भी पढ़ें 👉  हे राम…घर में सो रहा था 5 महीने का बच्चा, कुत्ते ने काट-काटकर ले ली जान; गुस्साए लोगों ने उसे भी मार डाला

आप का दिन शुभ हो 

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  जय हो …राज्यपाल ने किए बाबा केदारनाथ और भगवान बद्री विशाल के दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *