सुप्रभात, पढ़िए आज का पंचांग, सुनिए राम, कृष्ण, व शिव के भजनों से बनाएं शिव को मंगलमय और जानिए आज का राशिफल आचार्य पंकज पैन्यूली के साथ

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को रंभा या रमा एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी का पूजन किया जाता है। सूर्योदयः- प्रातः 06:28:00, सूर्यास्तः- सायं 05:32:00

1 नवम्बर 2021, सोमवार,विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943
सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु, कार्तिक माह, कृष्ण पक्ष, एकादशी 13:23:05 तक तदोपरान्त द्वादशी तिथि, एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं तथा द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं। पूर्वा फाल्गुनी 12:53:00 तक तदोपरान्त उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं तथा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव जी हैं। इन्द्र 21:03:35 तक तदोपरान्त वैधृति, दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें। शुभ गुलिक काल 01:27:00 P.M से 02:50:00 P.M बजे तक। राहुकाल 07:55:00 P.M से 09:18:00 A.M बजे तक। एकादशी तिथि में चावल एवं सेम नहीं खाना चाहिए यह तिथि उपवास, धार्मिक कृत्य उद्यापन तथा कथा एकादशी में शुभ है।

राम कहानी सुनकर बनाएं अपने दिन को शुभ

https://youtu.be/z8EsKUGX9iI

भगवान विष्णु की वंदना आप भी करें

भगवान शिव के इस वार का शिव वंदना से करें शुभारंभ

आज का राशिफल‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है,आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे लेकिन कुछ नया करना चाहोगे तो उसमें व्यवधान आ सकते हैं। आज आप स्वयं भी कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। अतः आज आपको निर्णय सोच समझकर लेने होंगे और दैनिक कार्यों में ही केन्द्रित रहना होगा।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपका मन काम-काज में अच्छी तरह से लगा रहेगा। आपके प्रास्तावित कार्य भी अपेक्षानुसार पूरे होंगे। यदि आप तकनीकि क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है। इसी प्रकार यदि आप बच्चों से संबंधित वस्तुओं के व्यपार से जुड़े हैं, तो भी आपको व्यापारिक लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मित्रता किसी महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति से हो सकती है, आप काम के सिलसिले में कोई सार्थक यात्रा पर जा सकते हैं।आज आप की निर्णय शक्ति और शारीरिक शक्ति काफी अच्छी रहेगी।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा वाला रहेगा। आपके प्रास्तावित और दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आपको शासन-प्रशासन से किसी तरह का सहयोग मिल सकता है, किसी पूर्वज व्यक्ति की ख्याति अथवा उप्लब्धि सेआज आपको लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ और मान सम्मान प्राप्त होगा। यदि आप नौकरी वर्ग से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आपको पदोन्नति या मनोनुकूल स्थानांतरण मिल सकता है। यदि कार्य सिद्धि की प्रतीक्षा में हैं, तो आपका  वह कार्य आज सिद्ध हो सकता है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। आज आप जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय न लें और न ही कोई जोखिम वाला कोई कार्य करें। क्रोध की भी अधिकता रह सकती है। आज आपको धन निवेश से भी बचना होगा।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है। आपके बहुप्रतीक्षित कार्य आज सिद्ध हो सकते हैं। मित्र और परिजनों से भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि आप नौकरी वर्ग से है, तो आज अधिकारियों से भी आपको सहयोग और सराहना प्राप्त होगी। आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है।  वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपके रुके हुए कार्य सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे। दैनिक कार्य भी यथावत चलते रहेंगे। यदि आप नौकरी के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।यदि आप विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको प्रयास तेज कर देने होंगे अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके सभी प्रास्तावित सिद्ध होंगे। आपको पिता या गुरुजन से किसी प्रकार का सहयोग भी आज मिल सकता है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको धन संबंधी मामलों में  विशेष सावधानी की जरूरत रह सकती है। अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। आज आपको मानसिक तनाव भी अधिक रह सकता है। तथा दैनिक कार्यों में भी अड़चने आ सकती है। अतः आज आपको संयम और शांति से काम करने होंगे।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके घर में ख़ुशनुमा माहौल बना रहेगा। आपके किसी परिजन की तरक्की या उन्नती आज संभव है। आपको जीवन साथी से भी किसी प्रकार की ख़ुशी मिल सकती है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नतीकारक अवसर प्राप्त होंगे।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सफलताकारक रह सकता है। आपके द्वारा किये जाने वाले प्रयास आज सफल हो सकते हैं।आपको नौकरी व्यवसाय में भी कुछ नये और महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। यदि आप किसी शत्रु या प्रतिद्वन्दी से परेशान या पीड़ित हैं, तो आज आपके शत्रु भी परास्त हो रहे हैं।             
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  ये क्या ….वाराणसी में नामांकन फार्म खरीदने को कतार, कॉमेडियन श्याम रंगीला को भी नहीं मिला फार्म, चुनाव आयोग से गुहार

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *