कालाढूंगी न्यूज़ : 163 लाख की लागत से कालाढूंगी नगर पंचायत में होगा सड़क निर्माण

कालाढूंगी। कालाढूंगी नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा एवं समस्त पार्षदों द्वारा लंबे समय से कई सड़कों एवं नालियों के निर्माण हेतु कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से मांग की जा रही थी। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए भगत ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 में अवस्थापना विकास निधि से 163 लाख रु. की स्वीकृति प्रदान कर दी है। कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने हर्ष व्यक्त करते हुए जानकारी दी कि शीघ्र ही उक्त धनराशि से नगर पंचायत के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में लगभग 33 सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण हो सकेगा।

कालाढूंगी नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र डिगारी, प्रदेश कार्यकरणी सदय गोपाल बुधलाकोटी, महामंत्री भगवान कुमटिया, विनोद बुधलाकोटी, पार्षद सुनीता देवी, पार्षद कविता वालिया, अखिलेश वर्मा, पूरन जोशी, रेखा वर्मा, गोधन सैनी, कैलाश बुधलाकोटी, ललित मोहन सती समेत समस्त क्षेत्रवासियों ने बंशीधर भगत का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर में पानी के असामान्य वितरण पर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता से व्यक्त की नाराजगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *