बीमारी…#रुड़की : आज मिले 22 डेंगू के मरीज, कुल संख्या पहुंची 157

रुड़की। डेंगू का डंक कम नहीं हो रहा है। डेंगू हॉटस्पॉट घोषित गांव गाधारोणा सहित हरजौली और मुंडलाना में डेंगू मरीज मिले।

मंगलवार को आई सूची में कुल 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू से प्रभावित गांवों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभागा गांवों में कैंप लगाकर लगातार बुखार पीड़ित मरीजों के ब्लड सैंपल ले रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के सीएम धामी पहुंचे चुनाव प्रचार करने जम्मू

डेंगू को लेकर हॉटस्पॉट घोषित गाधारोणा में फिर डेंगू मरीज मिले। यहां कुछ दिन पहले 20 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें से दस लोगों की रिपोर्ट एलाइजा जांच में पॉजिटिव आयी है।


मुंडलाना गांव में दस सैंपल दिए गए थे। वहां एक डेंगू पॉजिटिव मिला है। एक और गांव हरजौली में भी ग्यारह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली पहुंचा मस्जिदों में अवैध निर्माण का मामला, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिला हिमाचल का मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल

यहां से 39 सैंपल लिए गए थे। डेंगू से सबसे अधिक प्रभावित गाधारोणा गांव को डेंगू हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।

यहां दस नए मरीज मिलने के बाद कुल संख्या 157 पहुंच गई है। छह मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार डेंगू प्रभावित गांवों पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश न्यूज: हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *