अल्मोड़ा—ऑल इंडिया पसमान्दा मुस्लिम महाज के जिलाध्यक्ष बने सलमान अंसारी

अल्मोड़ा- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष सलमान अंसारी को ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

ऑल इण्डिया पसमान्दा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सिराज अहमद ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सलमान अंसारी को अल्मोड़ा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अंसारीभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुके हैं और समाज के हर छोटी बड़ी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

अंसारी के समाज और संगठन के विचारधारा लक्ष्य उद्देश्य और कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी भागीदारी निभाने की प्रतिबद्धता को देखते हुए ऑल इण्डिया पसमान्दा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सिराज अहमद ने उन्हें अल्मोडे का जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया है।और उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

वही अंसारी के ऑल इण्डिया पसमान्दा मुस्लिम महाज का जिलाध्यक्ष बनने से मुस्लिम समाज के लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पहुंचे उत्तराखंड के महासू धाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *