ब्रेकिंग न्यूज : संजय निरूपम कांग्रेस से छह साल के निए नि​ष्कासित

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता संजय निरुपम को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद संजय निरुपम के निष्कासन को मंजूरी दे दी है।

संजय को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया था कि कांग्रेस ने निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया है। इसके अलावा पार्टी और राज्य इकाई नेतृत्व के खिलाफ उनके बयानों के लिए भी निरूपम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा रामदेव की नई मुश्किल : पेनल्टी क्यों न लगाएं, अब जीएसटी ने भेजा 27 करोड़ का नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *