संजय साह रिक्खू ने ली तीसरी बार नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद की शपथ

अल्मोड़ा।  नगर के मालरोड स्थित होटल सुनीता सन सिटी के सभागार में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर कार्यकारिणी के  पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त नगर कार्यकारिणी 

के अध्यक्ष पद पर संजय साह रिक्खू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में दीपक जोशी, कनिष्ठ उपाध्यख आनंद सिंह भोज, महिला उपाध्यक्ष में मनु गुप्ता, महासचिव में दीप चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष में रोहित साह, वरिष्ठ उपसचिव में जयप्रकाश और कनिष्ठ उपसचिव में अमन टकवाल को शपथ दिलाई गई।उन्होंने नव नियुक्त सभी पदाधिकारी से  व्यापारी हित में कार्य करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

साथ ही जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। जिसमे जिलाध्यक्ष मनोज पावर कार्यकारी अध्यक्ष  प्रमोद पावर (भीमा) के अलावा महामंत्री में हिमांशु काण्डपाल, उपाध्यक्ष में हिमांशु बिष्ट, संयुक्त महामंत्री में कमल बिष्ट, प्रचार मंत्री में दिक्षित जोशी एवं जिला प्रभारी युसूफ तिवारी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

बता दें कि  इससे पहले वर्ष 2004 से 2007 तक महासचिव के पद पर और 2007 से 2010 तक नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल के पद पर और 2010 से 2013 तक पुरे नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर (प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पद पर रहे हैं) और अब 2024 से एक बार फ़िर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध अध्यक्ष बने हैं उन्होंने अब  तीसरी बार अध्यक्ष की पद की शपथ ली है।

इस अवसर पर राजकुमार केसरवानी प्रदेश महामंत्री,रेवाधर बृजवासी प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष राशन डीलर वेलफेयर एसोसिएशन, अतुल गुप्ता मंडल अध्यक्ष युवा इकाई देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, हरेंद्र वर्मा, त्रिलोचन जोशी, राजेंद्र तिवारी,  अतुल साह, अभय साह, विनीत बिष्ट, कमल गुप्ता, गोपाल चम्याल, हरी कृष्ण खत्री, किरन साह, शैलेंद्र साह, गीता मेहरा, नीरज थापा, भुवन जोशी, पंकज साह, राजेश पलनी, अरूण वर्मा, भुवन तिवारी, पवन साह, दीपक साह, गोविंद अधिकारी, पंकज बड़वाल, अभिनय साह, निकेष उपाध्याय, अनूप साह, गिरीश चंद्र कांडपाल, राहुल गुप्ता, गिरीश चंद्र तिवारी, अमित वर्मा, चंदन लटवाल, दीपक तिवारी, संजय बिष्ट, कैलाश दुर्गापाल, नवीन चंद तिवारी, सुरेश चंद पंत, अतुल वर्मा समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बस अड्डे पर पीआरडी जवान से मारपीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *