सितारगंज…चुनाव: राजस्व उप निरीक्षक संघ के सतपाल अध्यक्ष, गौरव सचिव मनोनीत

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
राजस्व उप निरीक्षक संघ की त्रिवार्षिक बैठक शनिवार को हुई। इसमें राजस्व उपनिरीक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन का चुनाव किया गया। सतपाल बाबू को निर्विरोध अध्यक्ष और गौरव चौहान को सचिव चुना गया।

खुशाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक सिंह गैड़ा की उपाध्यक्ष, पंकज बिष्ट को संगठन मंत्री और पिंटू कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के बाद संगठन की समस्याओं पर चर्चा की गई। राजस्व उपनिरीक्षकों ने कहा कि अतिरिक्त क्षेत्र के कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा।

सितारगंज… भक्ति: मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा नानकमत्ता में नवाया शीश, चखा लंगर

संचालन अनंत कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर शेखर आर्य, सुरजीत सिंह, दीपक चौहान, विजय कुमार, जगदीश फर्त्याल, आशा बिष्ट, मंजू बिष्ट, मोईनुद्दीन, धन सिंह, गरीब सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पूर्व विधायक केके कौशल ने की संविधान बचाने को वोट डालने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *