हल्द्वानी…यूथ कांग्रेस में चुनाव प्रक्रिया की स्क्रूटनी 15 तक

हल्द्वानी। आज उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में स्क्रूटिनी के सम्बंध में स्वराज आश्रम में प्रदेश चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सिंह राजपूत के साथ जोनल निर्वाचन अधिकारी यूथ कांग्रेस नटवर सिंह ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुऐ बताया युवा कांग्रेस के सदस्यता और मतदान प्रक्रिया के बाद सदस्यता व मतदान की स्क्रूटिनी जारी है।

यह कार्य 15 दिसंबर तक चलेगा। जिसमे ऑन होल्ड सदस्यता को ठीक करने का अवसर है। स्क्रूटिनी में सदस्य द्वारा अपने सदस्यता में रही त्रुटिकरण के अनुसार स्वयं मोबाइल एप द्वारा अपनी त्रुटि में सुधार किया जा सकेगा।


उत्तराखंड युवा कांग्रेस में समूचे प्रदेश से 201940 सदस्य बने थे। स्क्रुटिनी प्रकिया के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता मे यूथ कांग्रेस महानगर हेमन्त साहू प्रदेश प्रवक्ता गौरव जसवाल, सचिन राठौर बजेला, राहुल पंत, कमलेश तिवारी, मनदीप नरवाल आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी आम आदमी पार्टी - कलेर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *