अल्मोडा—-आपातकाल के दौरान जेल में रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव सिंह राणा और रणजीत सिंह भंडारी को किया गया सम्मानित

अल्मोडा- आपातकाल के दौरान जेल में रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव सिंह राणा और रंजीत सिंह भंडारी को भाजपा ने सम्मानित किया। पार्टी का कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव सिंह राणा और रणजीत सिंह भंडारी को पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

बैठक में आपातकाल के समय को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 25 जून 1975 को आपात काल के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव सिंह राणा, रणजीत सिंह भंडारी जेल गए थे। वरिष्ठ नेता व शिक्षाविद् शिव सिहं राना व रणजीत सिंह भंडारी भाजपा के पूर्व में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके है । व भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री भी रहे हैं ।

बैठक में मुख्यवक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष बलवन्त सिहं भौर्याल ने कहा कि हमारे कई नेताओं ने तत्कालीन इन्दिरा सरकार के दौरान यातनाएं सही और जेल भी गए। जिसमें मुख्य रुप से अटल बिहारी बाजपेयी ,लाल कृष्ण आडवाणी,अरुण जेठली,जार्ज फर्नाडीज जैसे वरिष्ठ नेताओं को जेल में डाला गया । उस दौरान प्रेस पर भी प्रतिबंध लगाकर तानाशाही का प्रमाण दिया। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा आपातकाल के समय तत्कालीन सरकार ने हिटलरशाही का परिचय दिया। उन्होने कार्यक्रम में आये सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारणीय सदस्य व पिथौरागढ़ सह प्रभारी गोविन्द पिलख्वाल प्रदेश कार्यकररणीय सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,जिला उपाध्यक्ष आनंद डंगवाल मीना भैसोड़ा, कैलाश गुरुरानी, जिलामंत्री महेश बिष्ट, दीपक साह कन्नू, वंदनाआर्य,राजेंद्र बिष्ट सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी,जगदीश तिवारी,नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू , ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम लटवाल,संजय सिंह,लक्ष्मण सिंह डसीला, हरिश प्रसाद,भूपाल सिंह परिहार,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा खान महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीला बोरा, बलवंत सिंह गैड़ा, बबीता आर्य, डॉ इंदु प्रभा जोशी,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी मुस्तकीम मलिक,रूप सिंह बिष्ट हितेश भट्ट,पारस कांडपाल,चंदन बहुगुणा महेंद्र सिंह बिष्ट बालम सिंह रावत महेंद्र सिंह चंद्रा जोशी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : चलती ट्रेन के गेट पर मोबाइल छीना, लूट का शिकार युवक की गिरकर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *