सुलह…#सितारगंज: किसानों और आढ़तियों में हुआ समझौता, विधायक व एसडीएम की मौजूदगी में बनी सहमति

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
पंजीकृत आढ़तियों के धान खरीद बंद कर​ने के बाद विधायक सौरभ बहुगुणा ने किसानों और आढ़तियों के साथ बैठक की। रोजाना किसानों का 85 ट्राली धान तोलने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी की ओर से तय किये गए गए मानकों पर खरीद होगी। कोई अतिरिक्त कटौती नहीं कि जाएगी। इस पर किसान व आढ़ती सहमत हो गए।
सोमवार को किसानों ने धान खरीद में 20 प्रतिशत ​कटौती किये जाने और भुगतान समय पर नहीं करने का आरोप लगाते हुए अमरिया चौराहे पर जाम लगा दिया था। बाद में एसडीएम तुषार सैनी ने किसानों से वार्ता की। एसडीएम से वार्ता में तय हुआ कि किसानों का धान मानक के अनुसार तौला जायेगा। इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया गया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आ​ढ़तियों व राइस मिलर्स ने धान की खरीद नहीं की। मंगलवार को विधायक की मौजूदगी में दोनो पक्षों की बैठक हुई। बैठक के बाद विधायक के साथ बैठक में दोनों पक्षों में खरीद को लेकर सहमति बन गई। तय हुआ कि रोज 85 ट्राली रोज तौला जायेंगी। कच्चे आढ़ती रोजाना सुबह दस बजे से तौल शुरू करेंगे। आरएफसी हरवीर सिंह ने बताया कि धान खरीद में विवाद का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया था। उन्होंने मामले के पटाक्षेप का निर्देश दिया था। उनका कहना था कि अब 70 की जगह 85 ट्रालियां रोज तौली जायेंगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को राइस मिलों की जांच का अधिकार हैं। जो धान नहीं उतारेगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर एसडीएम तुषार सैनी, मंडी समिति अध्यक्ष अमरजीत कटवाल, किसान नेता गुरसाहब सिंह गिल, गुरसेवक सिंह, साहब सिंह आदि मौजूद थे।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

यह भी पढ़ें 👉  नगर में हर चार किलोमीटर में खुल रही शराब की दुकानें, प्रदेश सरकार क्यों बनी है मौन बडा सवाल - वैभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *