सजा… सितारगंज : हसनैन मलिक छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल वरिष्ठ नेता को जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। परिवर्तन यात्रा के दौरान हसनैन मलिक पर अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगा था। इसी कारण जिलाध्यक्ष ने यह कदम उठाया है।


कुछ दिन पहले कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी। इस दौरान हसनैन मलिक पर अमर्यादित और पार्टी विरोधी आचरण करने का आरोप लगा था। इसकी शिकायत पार्टी के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा से की थी।

पर्दाफाश #हल्द्वानी: गोरापड़ाव के पास हुए गोलीकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, यह थी कौस्तुभ शर्मा को गोली मारने की वजह, गाड़ी में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट, हथियार भी बरामद

इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को इसकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को भेजी थी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष ने हसनैन मलिक को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  2 मई 2024: आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *