सितारगंज न्यूज : दो वक्त की रोटी के जुगाड़ के लिए गरीब का सहारा बनी हैल्पिंग हैंड्स, दिव्यांग को दुकान खोलकर दी

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
हैल्पिंग हैंड्स सामाजिक संस्था एक दिव्यांग की मदद के लिए आगे आई है। बेसहारा दिव्यांग को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने के लिए संस्था ने किराने की की दुकान खोलकर कर दी है। संस्था के अध्यक्ष शान खान ने दुकान खोलने में आया पूरा खर्च वहन किया है।

सितारगंज के ग्राम गोठा में रहने वाले युवा राजमंगल दिव्यांग हैं। इनके पास कोई आय का साधन नहीं था। जब हैल्पिंग हैंड्स सामाजिक संस्था के अध्यक्ष शान खान को यह बात पता चली तो उन्होंने राजमंगल के बारे में जानकारी जुटाई। पता चला कि राजमंगल दो वक्त रोटी भी मुश्किल से जुटा पाता है। इस पर शान खान ने संस्था के माध्यम से दिव्यांग को किराने की दुकान खोलकर देने का फैसला लिया। शान खान ने बताया कि संस्था जल्द ही दुकान खोलकर देगी। जिससे दिव्यांग को परेशानी नहो। इधर, संस्था अध्यक्ष ने किराने की दुकान का पूरा सामान खरीदकर दिया। इसका पूरा खर्च संस्था ने उठाया। अध्यक्ष शान खान व यस अरोरा ने कहा आगे भी संस्था ऐसे लोगों की मदद करती रहेगी।

एथलीट विनोद ने जुटाई 10 हजार की धनराशि
एथलीट विनोद मठपाल भी दिव्यांग की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने उसके लिए 10 दिन तक करेंगे चैरिटी रन शुरू किया। इस दौरान करीब 10 हजार की धनराशि चैरिटी के जरिये जुटाई गई। मठपाल ने बताया कि अभी सात दिन की दौड़ पूरी हुई है। आगे जो भी धनराशि मिलेगी। उससे भी मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हैवानियत : ससुराल में सास, पत्नी और 2 मासूमों की पीट-पीटकर हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *