सितारगंज अपडेट : साठ साल के बुजुर्ग ने किया थ आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
सितारगंज में किराने की दुकान पर सामान लेने गई आठ वर्षीय किशोरी के साथ 60 साल के वृद्ध ने दुष्कर्म कर दिया। बालिका ने जब पड़ोस की महिला को यह बात बताई तो उसने मामला खुला। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना शक्तिफार्म इलाके की है। एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका चार दिन पूर्व सामान लेने के लिए किराने की दुकान पर गई थी। उसी समय दुकानदार मनमथन मंडल 60 ने बालिका को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद बालिका को तेज दर्द की तडपने लगी। मासूम की मां की कुछ माह पहले ही मौत हो चुकी है। उसने दर्द की शिकायत गांव की महिला से की। इसके बाद बालिका के साथ हुये दुष्कर्म की बात खुल गई। बालिका के पिता ने आरोपित दुकानदार मनमथन मंडल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार, उपनिरीक्षक नेहा ध्यानी, सिपाही तोरन सिंह, हरीश कबडवाल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म के मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक नेहा ध्यानी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  13 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *