हल्द्वानी…चुनाव : हिंदू जागरण मंच की युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेसी हुए, सुमित का प्रचार— सुबह काठगोदाम, शाम को राजपुरा

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने आज काठगोदाम क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क के साथ आज के दिन की शुरुआत की।


वार्ड-34 काठगोदाम अन्तरगत राम मंदिर कॉलोनी, काठगोदाम चौराहा, आदर्श कॉलोनी, चांदमारी, भूमियाथान कॉलोनी, काठगोदाम बाजार, ब्यूरा आदि क्षेत्रों में पार्षद नवीन पांडे के नेतृत्व में डोर टू डोर जनसंपर्क किया।

इस दौरान चंदन कनवाल, भूपेंद्र बिष्ट, हरीश बलूटिया, मनीष पांडे, राजू रावत, राजेन्द्र बिष्ट, कांति जोशी, नवीन भट्ट, जगत सिंह धानिक, नवीन मिश्रा, नीरज जौहरी, प्रकाश जोशी आदि ने अलग अलग क्षेत्रो में जनसंपर्क में सुमित हृदयेश का सहयोग किया।


जनसंपर्क के उपरांत कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने अपने निज आवास पर बैठक कर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कल हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।


इसके उपरांत वार्ड-20 अंतर्गत बरेली रोड में पर्वतीय महोल्ला, समता आश्रम गली, शिवाजी कॉलोनी, सावित्री कॉलोनी, हिमालय फार्म, धर्मपुरा, मेडिकल कॉलेज में पार्षद हेमन्त शर्मा (मोना) के नेतृत्व में वृहद जनसंपर्क कार्यक्रम किया।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: रेहड़ी फड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक तरसेम भारती पहुंचे सोलन, सुनी रेहड़ी फड़ी धारकों की समस्याएं


इस दौरान सन्नी सेठी, हर्षित सिंह, विनोद आनंद, विपिन साहू, प्रदीप सबरवाल, तारा ठाकुर, दीपक कुमार, मनोज जोशी, डब्बू जायसवाल, कपिल वर्मा, विजय कुमार ने जनसंपर्क कार्यक्रम में सहयोग किया। जनसंपर्क के दौरान राजू साहू और शुभम साहू ने दर्जनों साथियों संग कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को अपना समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के चार आरोपी नगदी, जेवर और कार के साथ गिरफ्तार


शाम के समय राजपुरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 14 और 15 मे पार्षद मुन्नी कश्यप के नेतृत्व में घर घर दस्तक देकर वोट अपील की। राजपुरा पड़ाव, बजरी कंपनी, गड्डा, जवाहर नगर, जाम फैक्ट्री, गोला गेट, धोबी घाट और बगीचा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।


जनसंपर्क कार्यक्रम में ध्रुव कश्यप, गोविन्द बिष्ट, हेमन्त साहू, विनोद कुमार, दिनेश चौहान, एडवोकेट धर्मवीर, मलय बिष्ट, विपिन गुप्ता, आकाश यादव, तलत एहतेशाम, सुनीता मुखिया,पंकज कश्यप, जीत सिंह, रविन्द्र कुमार, सचिन गुप्ता आदि ने अलग अलग क्षेत्रो में कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुमित हृदयेश ने व्यापक जनसंपर्क किया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक को झूठ बोलना नहीं देता है शोभा: शैलेंद्र


जनसंपर्क के साथ साथ सुमित हृदयेश ने आज हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश भट्ट को कांग्रेस ज्वाइन करवायी।


मुकेश भट्ट ने अपने दर्जनों साथियों संग सुमित हृदयेश के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुये कांग्रेस ज्वाइन की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *