बिलासपुर न्यूज : सत्ता में आने के बाद से लगातार जन विरोधी निर्णय ले रही सुक्खू सरकार — रणधीर शर्मा

सुमन डोगरा, बिलासपुर। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं श्री नयना देवी जी विधानसभा के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जन विरोधी है। सत्ता में आने के बाद से सुक्खू सरकार लगातार जन विरोधी निर्णय ले रही है। जो सुविधाएं भाजपा की सरकार ने प्रदेश की जनता को दी थीं, उनको धीरे-धीरे छीना जा रहा है। वह बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जारी हुई एक नोटिफिकेशन में प्रदेश में 450 प्राइमरी स्कूल और 68 मिडिल स्कूल बंद किए हैं । 450 प्राइमरी स्कूलों में से 361 मर्ज किए हैं और 89 बंद किए हैं। उसी तरह 68 मिडिल स्कूलों में से 58 मिडिल स्कूल मर्ज किए हैं तथा 10 को बंद कर दिया गया है। इस तरह से 518 ऐसे संस्थान उन्होंने बंद किया जो कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के लिए उपयोगी थे।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्वॉयज स्कूल कैंपस में सफाई की एनएसएस वालंटियर ने

नगर निगम मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस के साथ खुद की पार्टी को भी धो डाला

उन्होंने याद दिलाया कि 2012 से 2017 के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विधानसभा में वक्तव्य दिया था कि इस पहाड़ी राज्य में अगर एक भी बच्चा किसी स्कूल में होगा तो स्कूल को बंद नहीं किया जाएगा। लेकिन आज अपने ही नेता द्वारा दिए गए वक्तव्य को वर्तमान सरकार ने पलट दिया है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले में भी 27 स्कूल बंद हुए हैं जिनमें से एक मिडिल स्कूल है जो कि नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। वही नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में 6 प्राइमरी स्कूल भी बंद हुए हैं।

Gup-Shup। आखिर क्यों : पृथ्वी किताबें नहीं पढ़ती । नई किताब। Kul Rajiv pant

उन्होंने कहा कि आपत्ति यह है कि अधिकतर उन स्कूलों को बंद किया गया है जो कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के क्षेत्र में आते हैं। उन्होंने उन्होंने कहा कि कोठीपुरा में जनसंख्या जल शक्ति विभाग का डिवीजन खोला गया था जो कि एम्स के निकट होने के कारण महत्वपूर्ण था लेकिन उसे डिवीजन को बंद कर दिया गया । उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रश्न किया कि नादौन और हरोली में जल शक्ति विभाग के डिवीजन किस तरह खोले गए। उनकी क्या उपयोगिता थी और उनके लिए बजट कहां से आया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश ब्रेकिंग: नींद की झपकी आने से डिवाइडर से टकराई कार

सोलन ​नगर निगम मेयर चुनाव में बहुत कुछ गैर संवैधानिक। संजय हिंदवान। SJ TV I Satymev Jayte


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पहले 1100 संस्थानों को बंद किए। डीजल पर वैट बढ़ाया, जिससे आम लोगों पर बहुत बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था, उसे पूरा करना तो दूर, भाजपा के समय से मुफ्त मिल रही 125 यूनिट पर भी बंदिश लगा दी। हिम केयर योजना को निजी अस्पतालों में बंद कर दिया। ग्रामीणों को मुफ्त में पीने का पानी दिया जाता था, उसे भी बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ब्रेेकिेंग: बदमाशों ने हथियार निकाल पुलिस पर की दनादन फायरिंग, दो बदमाश घायल, पैर में लगी गोली

नगर निगम से बेदखल दोनों महिला पार्षदों को सुप्रीम कोर्ट से राहत!, देखिए संजय हिंदवान के साथ तेजपाल नेगी लाइव

https://www.facebook.com/satymevjaytenews/videos/1923268561474371

अब हर व्यक्ति को पीने के पानी का बिल 100 रुपये देना होगा। भाजपा इन फैसलों का विरोध करती है। शर्मा ने कहा कि सुक्खू सरकार में बजट विकास कार्यों में लगाने की बजाय अपने मित्रों को सुख-सुविधा देने पर खर्च हो रहा है। मित्रों को उन्होंने असंवैधानिक रूप से मुख्य संसदीय सचिव या कैबिनेट रैंक देकर चेयरमैन बनाया। यह पैसा उन पर खर्च हो रहा है। इस कारण भारतीय जनता पार्टी इस सरकार को जनविरोधी मानती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *