जिला बिलासपुर कांग्रेस की बैठक में पर्यवेक्षक अनीश अहमद ने सुनी सबकी बात

सुमन डोगरा, बिलासपुर। प्रदेश में लोकसभा व 6 विधानसभा उप चुनावों के मद्देनजर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक अनीश अहमद व सह पर्यवेक्षक धीरज देसाई ने बिलासपुर का दौरा किया। उन्होंने जिला कांग्रेस की बैठक में बतौर सुझाव व समाधान कांग्रेस नेताओं का कार्यकर्ताओं की बात सुनी यह बैठक जिला कांग्रेस कार्यलय इंदिरा भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्षा अंजना धीमान की। प्रदेश सरकार के काबिना मंत्री राजेश धर्माणी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस बैठक में जिला ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, बिलासपुर के पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, बंबर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विकास ठाकुर, विवेक कुमार, प्रदेश कांग्रेस मीडिया समन्वयक संदीप सांख्यान, जितेंद्र चंदेल, सतपाल वर्धन, अमरजीत बंगा, सुनील शर्मा, कमलेंद्र कश्यप, हेम राज ठाकुर, सोम सांख्यान, राजेन्द्र ठाकुर, निर्मला राजपूत, प्रीति भाटिया, गौरव शर्मा, आशीष ठाकुर व अन्य सभी कांग्रेसजनों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक अनीस अहमद ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और यहां से कांग्रेस का उम्मीदवार संसद में जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री व कबीना मन्त्री राजेश धर्माणी की है और वह पूरी ताकत से अनुराग ठाकुर को हराने में लगे हैं। उन्होंने कहा देश मे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई चल रही है, कांग्रेस लोकतंत्र बचाना चाहती है भाजपा लोकतंत्र को मिटाना चाहती है। वर्तमान लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन जीतेगा और लोगों का जनमत कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस ने हमेशा जनहितकारी योजनाओं पर काम किया है जबकि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति हमेशा करती आई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष डाॅ. मल्लिका नड्डा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण दायित्व मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *