नालागढ़ का रण : प्रदेश के इतिहास में सबसे कमजोर सुखविंदर सिंह ठाकुर की सरकार,समाज का हर वर्ग त्रस्त:सहजल

नालागढ़। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष और सह प्रभारी उपचुनाव राजीव सहजल ने नालागढ़ में एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।

पत्रकार वार्ता के दौरान राजीव सहजल प्रदेश की सुखविंदर सिंह ठाकुर की सरकार जमकर हमला करते हुए नजर आए है। राजीव सहजल ने कहा है कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि कांग्रेस की सरकार सबसे कमजोर सरकार साबित हो रही है। इस सरकार में कानून व्यवस्था पूर्ण तौर पर बिगड़ चुकी है और यहां पर एक हत्याओं का बहुत बड़ा दौर चल रहा है। जिसके लक्षण से पता लग रहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है और सरकार के कमजोर होने के चलते असामाजिक तत्व सिर उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पाकिस्तानी लड़कों का देसी जुगाड़, Video वायरल

सोलन सब्जी मंडी में टमाटर के दामों ने बनाया रिकार्ड, किसानों की होने वाली है चांदी

उन्होंने कहा इस कांग्रेस की सुखविंदर सिंह ठाकुर की सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुखी हो चुका है। उन्होंने नालागढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्याशी अन्य क्षेत्र में आकर चुनाव लड़ रहा है इसलिए लोगों में उनकी छवि को लेकर खासा रोष देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग सोलन : क्लीन क्षेत्र किराये के कमरे में मिला महिला का शव, पुलिस व फारेंसिक टीमें मौके पर, एक संदिग्ध हिरासत में

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार झूठी गारंटियां लेकर सत्ता में आई है और एक भी गारंटी पूरा करने में नाकाम रही है। जिले में मात्र 123 ही महिलाओं को पेंशन के लिए पात्र बनाया गया है।

पानी नहीं ये चीजें है पेट में पथरी होने का कारण, जानिए लेजर एक्सपर्ट डा. हरप्रीत से

राजीव सहजल ने कहा कि झूठ की हांडी बार-बार नहीं चलती है। बार-बार प्रदेश की जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है। महिलाओं के खाते में 15-15 सौ देने की बात पर उन्होंने कहा है कि अगर किसी की महिला के खाते में 1रुपये भी आए तो सरकार इस खुलकर आकर बताए।

यह भी पढ़ें 👉  26 जून 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल


उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा के क्षेत्र में कृष्ण लाल ठाकुर के पक्ष में वातावरण चल रहा है और यहां से वह भारी बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद विधानसभा पहुंचेंगे।

लाखों सदमे ढेरों गम…एक मिनट में रो न पड़ें तो कहना I SJ TV I Satymev Jayte

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *