हल्द्वानी…हादसा :वीडियो: मार्निंग वाक से लौट रहे थे पाटी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, पीछे से आया बाइक सवार और ये हुआ हाल, देखें वीडियो

हल्द्वानी। चंपावत जनपद के पाटी विकास खंड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया हल्द्वानी के डहरिया क्षेत्र में एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए है।

उनके सीने की तीन पसलियां टूटी पाई गई हैं। लमगड़िया मां बाराही मंदिर कमेटी देवीधुरा के संरक्षक भी हैं। हादसे के वक्त की सीसीटीवी फुटेज हल्द्वानी में जमकर शेयर हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार लमगड़िया डहरिया के सत्यलोक फेस 5 में र​हते हैं।

video 1

70 वर्षीय लमगड़िया कल सुबह मार्निंग वाक पर निकले थे। लगभग आठ बजे जब वे मार्निंग वाक से लौट रहे थे तब सेंट लारेंस स्क्ूल की नई बिल्डिंग के पास अचानक पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।

video2

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यूज: HNB चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति ने मेडिकल कॉलेज और कैंस संस्थान का किया निरीक्षण, जानें क्या बोले

आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर नीलकंठ चिकित्सालय पहुंचाया जहां उनका उपचार शुरू हुआ। चिकित्सकों के मुताबिक उनके सीने की तीन पसलियां टूटी हैं। घटना की जानकारी टीपीनगर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : बाबा केदार की डोली केदारनाथ पहुंची, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, कल खुलेंगे कपाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *