हल्द्वानी…ब्रेकिंग : कल शाम ही महिला व बाल आयोग ने संस्था में पहुंचाया था बालक, आज सुबह हो गया फरार
हल्द्वानी। फतहपुर स्थित एक संस्था में कल ही रखा गया एक 15 वर्षीय बालक आज सुबह वहां से भाग खड़ा हुआ। संस्था की ओर से मुखानी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया और अब पुलिस उसकी तलाश में जुट हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल आयोग के निर्देश पर एक 15 वर्षीय बालक को फतहपुर स्थित हिमालयन नवजीवन संस्था में कल शाम लगभग साढ़े चार बजे के आसपास पहुंचाया गया था।
रात भर बालक संस्था में ही रहा, लेकिन आज सुबह लगभग दस बजे बालक संस्था से भाग गया। संस्था में और आसपास तलाश करने के बाद संस्था की पदाधिकारी बिंदु लुकोस ने मुखानी पुलिस थाने में बालक के लापता होने की तहरीर सौंपी।
पुलिस ने केस दर्ज करके संस्था से लापता हुए बालक की तलाश शुरू कर दी है।