वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल 

अल्मोड़ा।  देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल  की नवनिर्वाचित जिला एवं नगर के पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।‌जिसके वाद उन्हें ज्ञापन सौंपा ।

 ज्ञापन में कहा गया कि जिले में नशाखोरी लगातार बढ़ती जा रही है जिसमें अक्सर नवयुवक नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं।नशा करने वाले युवक चरस गांजा स्नेक के अलावा बाजार में बिकने वाली उपचार में प्रयोग की जाने वाली दवाइयां को भी नशे के रूप में ले रहे हैं। साथी कई तरीके के नशे का उपयोग कर रहे हैं। ज्ञापन में  बताया गया है कि बाजार में स्वास्थ्य उपचार के लिए काम आने वाली कैसीडिल, कोरेक्स, बाम, व्हाइटनर आदि चीजें खरीदकर नशे के रूप इसका उपयोग किया जाता है। जिससे व्यापारी अनजान रहता है। इसके उपरान्त व्यापारी को दोषी समझकर बार-बार पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है, जो न्यायसंगत नहीं है।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष से  रिक्खु शाह ने बताया उनके द्वारा वरिष्ट पुलिस अधीक्षक को बताया गया  कि व्यापारियों पर की जाने वाली किसी भी प्रकार के कार्रवाई से पहले व्यापार मण्डल को विश्वास में लेकर बातचीत करनी चाहिए। एकतरफा कार्यवाही नहीं होनी चाहिए। साथ लम्बे समय से कोतवाली पुलिस द्वारा ना ही गश्त लगायी जा रही है और ना ही पुलिस वीट लगाई दे रही है। उन्होंने बताया कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एसएसपी से निवेदन किया गया कि सोनी होटल से जाखनदेवी तक व्यापारियों के दुकान के पास दोपहिया वाहन बेवजह घंटों घंटों तक खड़ा कर के लोग गायब हो जाते हैं। इससे व्यापारियों का व्यापार बूरी तरह से प्रभावित हो रहा है, इन्हें हटाया जाय।

साथ ही मुख्य बाजार में बीना हेलमेट, ट्रिपलिंग एवं तेज गति से दोपहिया वाहन चलाने वाले नाबालिक लोगों पर भी कार्यवाही की भी मांग की है। मुख्य बाजार में ऐसे दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों के कारण ही आज बच्चों, बुजुर्गों एवं आम जनमानस का सुरक्षित चलना दुभर हो गया है। आए दिन ऐसे दोपहिया वाहन चालक मुख्य बाजार में रपटते है जिस कारण कभी वो खुद को तो कभी बाजार में चल रहे लोगों को घायल करते रहते हैं। इन घटनाओं के कारण ही कई बार बाजार में निवास करने वाले लोगों के दोपहिया वाहनों को भी प्रतिबंधित कर दिया जाता हैं जबकि तेज गति से दोपहिया वाहन चलाने वाले ऐसे अधिकतर लोग मुख्य बाजार के निवासी होते ही नहीं है। अतः ऐसे लोगों पर पुलिस सख्त से सख्त कार्यवाही करे।

साथ ही यह भी  अनुरोध किया  कि एक सघन अभियान के तहत डोली डाना, मल्ला महल अल्मोड़ा व पार्क, गंगनाथ मन्दिर, बलढोटी जैसे धार्मिक स्थलों में नशेडियों ने अपना अड्डा बना रखा है। वहां चैकिंग की जाए। प्रतिदिन पुलिस द्वारा पुलिस दल के साथ चौक बाजार, लाला बाजार, सब्जी मण्डी से शिखर तिराहे, रानीधारा रोड, धारानौला रोड, गोपालधारा, शिशु मन्दिर पूर्व में कई नशेड़ियों ने जेबकतरों ने महिलाओं की चेन झपटने एवं बुजुर्गों की जेब से जबरन रूपये लूटने लूटने की वारदातों को इंजाम दिया गय है। कई बार पुलिस 

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : देहरादून में कबाड़ की दुकान में विस्फोट, 8 घायल, तीन गंभीर

प्रशासन से मौखिक रूप से निवेदन करने के उपरान्त भी इन जगहों पर पुलिस द्वारा, ना ही पुलिस वीट द्वारा और ना ही पुलिस गश्त द्वारा सघन अभियान चलाया गया। भविष्य में अगर इन जगहों पर कोई बड़ी वारदात होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। 

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा ब्रेकिंग : पहले ही दिन यमुनोत्री धाम से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत, चारों धामों में पहुंचे 45 हजार यात्री

इसके साथ ही नगर के व्यापारियों व नगर की कुछ समस्याओं से भी नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ एवं उनके शिष्ट मंडल के अन्य पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। अल्मोड़ा नगर में बढ़ते नशे के जाल को नागरवासियों व व्यापारियों के लिए भी बढ़ता खतरा बताया। आज कोई भी व्यापारी या आम जनमानस इन नशाखोरो के कारण अपने को नगर में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। आए दिन नशा करने वाले ऐसे नशाखोर अल्मोड़ा के व्यापारियों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों के लिए खतरा बने रहते हैं। कई बार इन्होंने व्यापारियों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल व लूटने का प्रयास भी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  13 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

 ज्ञापन देने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दीपक नायक, नगर उपसचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला प्रचार मंत्री दिक्षित जोशी, मनीष मल्होत्रा, सलमान अंसारी, मुमताज अमान अंसारी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *