कांग्रेस की अंदरूनी जंग फिर आई सामने, प्रदेश अध्यक्ष मेहरा और प्रदेश महामंत्री शाह आमने सामने

अल्मोड़ा – पूरा देश जहां एक तरफ 2024 के चुनाव की तरफ नजरें गढ़ाए बैठा है। वही उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के अंदर की नोक झोंक सामने नजर आ रही है। गढ़वाल के एक नेता राजेंद्र शाह ने आरोप लगाया है की प्रदेश अध्यक्ष के एक बयान से गढ़वाल की छवि धूमिल हो रही है। उनका कहना है की प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के साथ अब जनता नहीं जुड़ रही है तो इसमें गढ़वाल के लोगों की क्या गलती है।

उन्होंने खुले शब्दों में आरोप लगाया है की प्रदेश अध्यक्ष ने खुद वीडियो के साथ काट छांट की है और आरोप दूसरों के ऊपर लगा रहे है। गलत काम प्रदेश अध्यक्ष खुद कर रहे हैं। शाह ने कहा प्रदेश अध्यक्ष के पास इतनी कुब्बत नहीं है कि वह जनता को एकजुट कर सके । वही दूसरी तरह प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा का कहना है की ये मामला अनुशासन समिति के पास है तो मुझे इस विषय में कुछ नहीं कहना हैं। शाह पर कटाक्ष करते हुए महरा बोले अगर शाह इतने ही साफ है तो बीस बाईस मिनट के भाषण को 5 मिनट का ही क्यों दिखा रहे हैं?

चुनाव से पूर्व भी शाह ने एक बड़े नेता के खिलाफ भाषण वायरल किया था जिसकी जानकारी सबको है तरह के काम शाह की टीम कर रही है यह सभी को ज्ञात है। चुनाव से पहले एक बार फिर इस तरीके के कांग्रेस का अंदर अंदरूनी घमासान सामने आना पार्टी के लिए घातक सिद्ध हो सकता है जानकारों का यहां तक मानना है कि पार्टी के अंदरूनी घमासान से ही कांग्रेस की स्थिति खराब हो रही है। और 2024 के चुनाव में भाजपा के लिए चुनाव की राह आसान कर सकता है फिलहाल अनुशासन समिति ने राजेंद्र सिंह को सिंह को नोटिस जारी किया है जानकारों का मानना है कि कांग्रेस की इस प्रकार की आए दिन अंदरूनी जंग से ही भाजपा को फायदा मिल रहा है और कांग्रेस की लगातार किरकिरी होकर पार्टी का ग्राफ गिरता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राजनैतिक दलों/ प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *