ब्रेकिंग हिमाचल : मंडी से विक्रमादित्य और शिमला सीट से विनोद सुल्तानपुरी के नाम सबसे आगे पहुंचे, वीरेंद्र कश्यप के नाम पर भी चर्चा की खबर

शिमला। हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित न कर पाने वाली कांग्रेस अब अपनी इसी कमजोरी के अपना हथियार बनाने के मूड में दिखाई पड़ रही है। अभी तक मंडी सीट पर कंग्रेस अध्यक्ष व निर्वतमान सांसद प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारने संभावनाओं के बीच अब उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह के नाम को लेकर भी गंभीरता से सोचा जा रहा है। यही नहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा कराए गए अंदरूनी सर्वे के परिणाम में वे सबसे मजबूत प्रत्याशी बन कर उभरे हैं। दूसरी ओर शिमला सीट पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी का नाम भी इस सूची में जुड़ गया है। कांग्रेस आलाकमान 11 अप्रैल के बाद कभी हिमाचल की चारों सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है।

दरअसल आज सुबह 11 बजे से हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों और छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनावों को लेकर गहन मंथन का दौर शुरू हुआ। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई समन्वय समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर और पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने मंथन किया। कुल मिला कर दिन में तीन बार बैठकें हुईं। इन बैठकों में विक्रमादित्य के विशेष रूप से शामिल होने की खबर आ रही है। आज की कवायद से फाइनल हुए नामों को चुनाव समिति को भेजा जाएगा।

विदित रहे अब अब तक मंडी लोकसभा सीट पर अभी तक कांग्रेस की ओर से रानी प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर जैसे कद्दावर नेताओं के नामों पर चर्चा की जा रही थी। लेकिन कांग्रेस की ओर से कराए गए सर्वे के परिणामों के नतीजे को देखकर आलाकमान ने विक्रमादित्य के नाम पर चर्चा करने का निर्णय लिया।

हालांकि उनके चुनाव लड़ने और जीतने की स्थिति में प्रदेश सरकार पर उनके विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की भी तैयारी करनी होगी। अपने नाम पर विक्रमादित्य की प्रतिक्रिया अभी नहीं मिली है। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार सर्वेक्षण में साफ हो गया है कि मंडी में भाजपा की कंगना रणौत के सामने वे सबसे सशक्त उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। वे पिछले कुछ समय से मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत को निशाने पर भी ले रहे हैं।

दूसरी ओर शिमला लोकसभा सीट पर भी पूर्वानुमानों से इतर अब कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी का नाम आलाकमान की पहली पसंद बन गया है। हालांकि आज हुई बैठक में इस सीट पर भाजपा से नाराज चल रहे पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप के नाम पर भी चर्चा होने की सूचना है। लेकिन कांग्रेस के भीतरी सर्वे में विनोद सुल्तानपुरी ससे आगे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ जिला सोलन की जयनगर ईकाई का स्थापना दिवस 5 को

दर असल समन्वय समिति अब प्रत्याशियों के नामों की घोषणा में और समय खर्च नहीं करना चाहती। इसीलिए आज हुई बैठक में हमरीपुर और कांगड़ा की सीट पर ज्यादा चर्चा नहीं की गई। हिमाचल में होने वाले छह विधानसभा सीटों के उपचुनावों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों पर आज मंथन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बद्दी और संडोली के बीच बनेंगे चार रेलवे प्लेटफार्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *