हे भगवान…तीसरी शादी करने आए दूल्हे के सात फेरों से पहले ही आ गई दूसरी बीवी, जूते चप्पलों से पीटा, फिर दुल्हन पक्ष ने भी कर दिया चप्पलों से स्वागत, पुलिस ने जैसे तैसे बचाया

रुद्रपुर। गदरपुर की कंबोज धर्मशाला में शादी करने जा रहे दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस को लेकर पहुंच गई। उसने शादी रुकवाकर मंडप में ही दूल्हे की चप्पलों से पिटाई कर दी। इसके बाद तो बात समझ में आने पर दुल्हन के परिजनों ने भी उस जूते चप्पलों की बरसात कर दी। पुलिस किसी तरह बचाकर थाने ले गई।


शुक्रवार को ग्राम फतापुर तहसील कांठ जिला मुरादाबाद निवासी मदन उर्फ बंटी अपनी शादी करने नगर के कंबोज धर्मशाला पहुंचा। मदन की शादी की भनक लगने पर उसकी पहली पत्नी कीर्ति सैनी भी पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गई और शादी को रुकवा दिया। कीर्ति ने मदन की चप्पलों से पिटाई कर दी।

मौसम : 20 अप्रैल के बाद ही बारिश की संभावना

इससे शादी में अफरा-तफरी मच गई। कीर्ति सैनी के भाई भारत सैनी ने बताया मदन उर्फ बंटी की शादी 27 अप्रैल 2021 को उसकी बहन कीर्ति के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। सैनी ने यह भी बताया कि अब उन्हें पता चला है कि इसने पूर्व में भी एक शादी कर रखी थी।

बाप रे… जिसने बेटा गोद दिया उसी बेटे को साथ लेकर मार डाला पिता, दोनों गिरफ्तार

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : जागेश्वर धाम में खुदाई के दौरान निकला एक और शिवलिंग, भक्तों की जुटी भीड़

पहली पत्नी को वह तलाक दे चुका है। उनकी बहन कीर्ति को तलाक दिए बिना अब तीसरी शादी करने जा रहा था। सूचना मिलने पर भारत सैनी अपनी बहन को साथ लेकर थाना गदरपुर पहुंचा। पुलिस को साथ में लेकर विवाह स्थल पर पहुंचकर शादी को रुकवाया। भारत सैनी का आरोप था कि युवक पूर्व में दो से तीन लड़कियों को धोखा दे चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  काम की बात …क्या टॉयलेट जाने के बाद आप भी नहीं धोते हाथ, जान लीजिए कितनी बड़ी गलती कर रहे आप?

उत्तराखंड…हादसा : ट्यूशन पढ़ने ​निकले थे, नदी में नहाने चले गए, दो छात्रों की डूबकर मौत, तीसरे को बचाया

2013 में एक लड़की द्वारा मदन उर्फ बंटी पर शोषण का आरोप लगाया गया था। इस मामले में केस दर्ज हुआ था। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र शाह का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : यमुनोत्री मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया स्वर्णकार, मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *