किन्नौर न्यूज़: निगुलसरी में 18 घंटे थमे रहे एनएच पर वाहनों के पहिये, सफर बना मुसीबत

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में एनएच-पांच पर सफर करना मुसीबत बन गया है। लगातार पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण हजारों लोग जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं। शनिवार को दोपहर बाद करीब 3:30 बजे एनएच बहाल हुआ और करीब 18 घंटों बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। गौर हो कि सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण एनएच के बार-बार बाधित होने से सेना के जवानों सहित आम जनता को जहां खतरे के साये में सफर करना पड़ रहा है, वहीं जनजातीय जिला किन्नौर की खूबसूरत वादियों को निहारने के लिए पहुंचने वाले पर्यटक भी परेशानियां झेलने को मजबूर हैं।

खासकर मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। शुक्रवार देर शाम एक बार फिर से निगुलसरी में ऊपरी पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थरों का गिरना शुरू हुआ। काफी देर तक भूस्खलन होता रहा और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। एनएच के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। भूखे-प्यासे लोग सड़क के बहाल होने का इंतजार करते रहे। एनएच प्राधिकरण को भी यातायात बहाल करने में दिक्कतें पेश आईं। हालांकि शनिवार दोपहर बाद कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल हुआ। सड़क बहाल होते ही किन्नौर और शिमला जिले की ओर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। उधर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि यहां पर लगातार भूस्खलन का क्रम जारी है। इसके कारण मार्ग को बहाल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को दोपहर बाद बाधित एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुल्लू न्यूज: हिंदू संगठनों की धरना प्रदर्शन की अपील से देव समाज परेशान, दशहरा उत्सव की तैयारियों में पड़ रहा खलल

मानव और वन्यप्राणियों के प्रेम की गाथा है सिरमौर का विलुप्तप्राय: सिंहटू नृत्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *