Viral Video : वाह जी… महिला ने पी ली ज्यादा शराब और पुलिस पर बोल दिया धावा, देखिए फिर पुलिस कैसे लाई रास्ते पर

कानपुर। यूपी के कानपुर में नशे में धुत्त एक महिला ने कानून व्यवस्था की रखवाली में लगी पुलिस को नाको चने चबवा दिए। बाद में महिला पुलिस को बुलाया गया और उन्होंने महिला को काबू किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह मामले का यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का है, जहां एक महिला ने पहले तो शराब पी और उसके बाद बीच सड़क पर पुलिस चौकी के सामने असहनीय नौटंकी शुरू कर दी। महिला कभी पुलिस वालों के पास आकर उन्हें धक्का मार ने लगी। वह बार बार अपना दुपट्टा उतार कर पुलिस वालों के ऊपर फेंकने लगी।

महिला को जब पुलिस नहीं संभाल पाई तो महिला पुलिस की सहायता ली गई, इसके बाद दो महिलाओं ने शराबी महिला को पकड़ कर काबू में लिया, इसके बाद महिला को पानी पिलाया गया और समझाया गया। इसके बाद महिला पुलिस ने शराबी महिला को प्यार से काबू कर उसके बालों को भी सही किया और अपने साथ ले गई।

वीडियो को @tabishkhanss नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। वीडियो कई दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जा रहा है। कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। यूजर्स वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा…बेशर्म औरत, इसके घर वाले कहां हैं। एक और यूजर ने लिखा.. जब होश नहीं रहता तो क्यों इतनी पी लेते हो बहन, तीसरे यूजर ने लिख…पुलिस वालों के सब्र को सलाम है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : सुक्खू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *