सुप्रभात… आज का पंचांग, विश्व विरासत दिवस, आज जन्मे लोग और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना राशिफल

18 अप्रैल 2022, सोमवार,विश्व विरासत दिवस ( वर्ल्ड हेरीटेज डे), फायर सर्विस सप्ताह जारी,शुक्र पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र में रात्रि 8 बजकर 9 मिनट पर, आज रमजान का 16वां दिन है। सहरी 04:30, इफ्तार 18:51, कल की सहरी सुबह 04:28 बजे।
सूर्योदयः- प्रातः 05:39:27
सूर्यास्तः- सायं 06:21:59
आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2079, शक संवतः- 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, बैशाख माह, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि 19:24:56 तक तदोपरान्त तृतीया तिथि, द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म देव हैं तथा तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं। विशाखा नक्षत्र 27:39:19 तक। विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं। सिद्धि योग 20:23:12 तक । शुभ गुलिक काल 01:57:00 से 03:34:00 बजे तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें। आज का राहुकाल 07:30:00 से 09:07:00 बजे तक, आज के दिन बैंगन और नींबू खाना मना है और यह तिथि राज संबंधी कार्य एवं भूषणादि के लिए शुभ है।
विश्व विरासत दिवस ( वर्ल्ड हेरीटेज डे)
दुनिया भर के ऐतिहासिक स्मारकों और स्थलों के संरक्षण के लिए स्मारकों और स्थलों की अंतरराष्ट्रीय परिषद आज के दिन को विश्व विरासत दिवस के रूप में मनाती है। 1983 में यूनेस्को के 22 वीं आम सभा में इस दिवस को “स्मारकों और स्थलों का अंतरराष्ट्रीय दिवस” घोषित किया गया। 150 देशों में मनाए जाने वाले इस दिवस की इस वर्ष 2019 की थीम ‘रूरल लैंडस्केप्स’ रखी गई है। यूनेस्को ने विश्व के 1092 स्मारकों और स्थलों को विश्व विरासत घोषित किया है। सर्वाधिक 54 स्मारकों और स्थलों के साथ इटली पहले स्थान पर है। 37 स्थलों के स्थान पर भारत छठे पायदान पर है।

आज की तारीख में जन्मे प्रसिद्ध लोग
18 अप्रैल,1621 को गुरु तेग़ बहादुर का जन्म हुआ था, जो कि सिक्खों के नौवें गुरु थे।
18 अप्रैल,1858 को जन्मे धोंडो केशव कर्वे को आधुनिक भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक माना जाता है।
1901में आज ही चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह का जन्म हुआ था,वे भारत के राजनीतिज्ञ थे।
1916 में आज के ही दिन ललिता पवार का जन्म हुआ था हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थी।
18 अप्रैल, 1928 को दुलारी का जन्म हुआ था वे भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

आज इनकी है पुण्यतिथी
18 अप्रैल,1859 को तात्या टोपे का निधन हुआ था, वे वीर पुरुष और ‘प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम’ में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति थे।
जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर जो कि भारत के जानेमाने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी थे। 18 अप्रैल,1916 को उनका निधन हुआ था।
प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन का निधन 18 अप्रैल 1955 में हुआ।
1959 को आज ही बारीन्द्र कुमार घोष की मृत्यु हुई। बारीन्द्र कुमार घोष भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।
1972 में आज ही पांडुरंग वामन काणे का निधन हुआ वे एक महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित थे ।
आज ही के दिन 1898 में दामोदर हरी चापेकर का निधन हुआ – दामोदर हरी चापेकर भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक थे।
1999 में आज ही ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।
2003 में आज ही सुधाकर पाण्डेय का निधन हुआ था। वे हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ट लेखक और सुधारक थे।
आज का राशिफल
मेष राशि-आज आपको किसी व्यक्ति या वस्तु विशेष से सुख की अनुभूति प्राप्त हो सकती है।यदि आप सार्वजनिक क्षेत्र में काम करते हैं,तो आज आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। आप स्थाई संपत्ति में भी निवेश कर सकते हैं। यदि आप नौकरी पेशे से जुड़े व्यक्ति हैं, और घर से दूर रहते हैं,तो आज आप अपने ग्रह नगर के समीपस्थ आ सकते हैं।
वृष राशि-आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आप यदि किसी कार्य को लेकर चिंतित हैं, तो आज उसमें कुछ सुधार की संभावना बन सकती है।आज आप भुजाओं और कंधे के दर्द से पीड़ित रह सकते हैं। किसी प्रतिद्वन्दी/शत्रु से भी आप आज परेशान रह सकते हैं।
मिथुन राशि-आज आप का मन काफी प्रसन्न रहेगा। आज आप अपनी पसंदीदा खरीददारी भी कर सकते हैं। यदि आप महिला हैं,तो आज आपको कोई सुन्दर उपहार भी मिल सकता है। जो लोग वस्त्रों और खिलौने आदि के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छा मुनाफ़ा होगा।
कर्क राशि-आज आपके मन में अचानक जमीन आदि स्थाई संपत्ति ख़रीदने के बारे में विचार आ सकते हैं। यदि आप राजनीति से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको संघठन या सरकार में कोई महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है।
सिंह राशि-आज आप किसी सामजिक संस्था से जुड़ सकते हैं। यदि आप पुलिस विभाग में सेवारत हैं, तो आज आप जेल व्यवस्था से जुड़ सकते हैं। यदि आप नेत्र और रक्त विकार से पीड़ित हैं,तो आज आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
कन्या राशि-आज आप परिवारीजनों के साथ किसी पर्यटल स्थल पर जाने का मन बना सकते हैं। आप ने पूर्व में जो धन निवेश किया था। आज उसका अच्छा मुनाफा आपको मिल सकता है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चला आ रहा है, तो उसमें आज सुलह होने की पूर्ण संभावना हैं।
तुला राशि-आज आपका मनोबल काफी अच्छा रहेगा। यदि आपके कार्य क्षेत्र(नौकरी या व्यवसाय)में किसी प्रकार की कोई समस्या है,तो आज उसका पूर्ण समाधान होने वाला है। यदि आप नौकरी ढूंढ़ रहे हैं,तो आज आपको नौकरी मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि-आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान बने रहेंगे। आपके अधूरे काम भी पूरे होंगे और जिस काम की आज आप शुरुआत करेंगे वो भी समयसीमा के अन्दर पूरे होंगे। यदि आप न्याय व्यवस्था से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रसिद्धि और पैसा दोनों प्राप्त होने वाला है।
धनु राशि-आज आपका किसी महिला मित्र के साथ जो आपसे ओहदे में बड़ी होगी,प्रेम प्रसंग प्रारम्भ होने की संभावना है। यदि आप व्यापारी हैं,तो आज आप व्यापार विस्तार के लिए पैसा लगा सकते हैं। यदि आप किसी प्रकार की सहायता चाहते हैं, तो आज आपको आपकी बड़ी बहिन से सहायता मिल सकती है।
मकर राशि-यदि आप नया व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। यदि आप किसी कानूनी प्रक्रिया से जूझ रहे हैं,तो उसमें आज आपको विजय मिलने वाली है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
कुम्भ राशि-आज आपको बड़ो से आशीर्वाद लेने की और छोटों के प्रति सहानभूति रखने की जरूरत है। ऐसा करने से आपके काम सुधरेंगे। यदि आप नौकरी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपका दिन सुखपूर्ण व्यतीत होगा।
मीन राशि-आज आपको अनपेक्षित धन लाभ हो सकता है। इसी प्रकार कोई कार्य जिसकी आप उम्मीद छोड़ चुके हैं,आज अचानक उसके सुधरने की संभावना बन सकती है।आज आप किसी गोपनीय रिश्ते से भी जुड़ सकते हैं।

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  1 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *