सुप्रभात…आज का इतिहास, आज का पंचांग और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें
अपना आज का राशिफल

22 अक्टूबर 2022, शनिवार,अंतर्राष्ट्रीय हकलाना जागरूकता दिवस, राष्ट्रीय अखरोट दिवस (यूनाइटेड स्टेट्स), सूर्योदयः प्रातः 06:21:00, सूर्यास्तः सायं 05:39:00,
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, दक्षिणायन, शरद ऋतु, कार्तिक माह, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि 18:04:00 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि, द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। पूर्वा फाल्गुनी 13:51:00 तक तदोपरान्त उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र जी हैं तथा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव जी हैं। ब्रह्मा 17:35:25 तक तदोपान्त इन्द्र,गुलिक कालः शुभ गुलिक काल 06:25:00 A.M से 07:50:00 A.M तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा कने से बचना चाहिए। आज का राहुकाल 09:15:00 A.M से 10:40:00 A.M तक, यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।
आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1873 : हिन्दू धार्मिक नेता स्वामी रामतीर्थ का जन्म।
1922 : अमेरिकी राजनीतिज्ञ जॉन चैफी का जन्म।
1937 :प्रसिद्ध हिंदी और उर्दू फिल्म अभिनेता कादर खान का जन्म।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1680: मेवाड़ के राणा राज सिंह का निधन हुआ था।
1933 : सरदार पटेल के बड़े भाई और प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का निधन।
1954 : बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक जीवनानन्द दास का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। हालाँकि कागज़ी कार्यवाही में व हिसाब-किताब संबंधी कार्यों में आपको ध्यान देने की ज़रूरत रह सकती है।कार्य स्थल में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने का भी प्रयास करना चाहिए।

वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार होगा। आपकी आर्थिक अपेक्षाएं पूरी होंगी। करियर में कोई अच्छा परिवर्तन हो सकता है। लेक़िन प्रोपर्टी संबंधी योजनाओं में जल्दबाज़ी ना करें।

मिथुन राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। करियर संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। कामकाज के संदर्भ में यात्रा का योग बन सकता है, लेकिन बहुत आवश्यक न हो तो टाल देना उचित रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,लेक़िन क्रोध की अधिकता रह सकती है। और निर्णय लेने में जल्दबाजी की प्रवृत्ति रह सकती है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। लाभ के साधनों यथावत बने रहेंगे।लेक़िन धन ख़र्च की भी संभावना बन रही है। मन की अस्थिरता रह सकती है। वाणी पर भी आपको नियंत्रण रखना होगा। ख़ासकर यदि आप ज़िम्मेदारी वाले पद आसीन हैं या सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं।तो आपको सोच-समझकर बयानबाज़ी करनी चाहिए।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर मिल सकते हैं। आपके कुछ ज़रूरी कार्य भी हल हो सकते हैं। लेक़िन मन में असंतोष व क्रोध की अधिकता रह सकती है। दिन की अनुकूलता के लिए आपको नियमित तौर पर इस महीने सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए।
कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कामकाज गत दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य बनने शुरू होंगे।हालाँकि भागदौड़ अधिक हो सकती है। करियर संबंधी कोई योजनाएं हल होंगी। लेकिन अनावशयक धन ख़र्च संभव है। बहुत आवश्यक न हो तो भ्रमण से आपको परहेज करना चाहिए। तनाव रहने की भी संभावना है। उपाय-आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

यह भी पढ़ें 👉  रास्ते में पड़े गड्ढे से परेशान हुए वार्ड वासी, निगम नहीं करवा पा रही रास्ते की रिपेयर

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में उन्नतिककारक अवसर हासिल हो सकते हैं।लाभ के साधनों में सुधार की संभावना बन रही है। यदि आप स्थानपरिवर्तन की इच्छा रखते हैं, तो आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विकराल होती जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव भी संभव है। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों के लिए दिन काफ़ी अच्छा है,आवश्यकता अनुसार अधिकारियों व सहकर्मियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। कामकाज के संदर्भ में अर्थपरक यात्रा संभव है।

धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों को भाँति चलते रहेंगे।करियर करियर में उन्नति व प्रगति संभव है। आपके रुके हुए व सोचे हुए कार्य बनने शुरू होंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। पूर्व नियोजित लम्बी यात्रा का योग बन रहा है। शिक्षा के संदर्भ में घर से दूर जाने का योग बन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल मंजयाट बाल वाटिका दो व तीन के बच्चों के लिए इंटरनेशनल ओलंपियाड आयोजित

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज गत दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित कार्य हल होंगे। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। लेक़िन आपको जोख़िम वाले कार्यों से दूर रहना चाहिए। क्रोध की अधिकता व जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति भी रह सकती है। आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।अतः वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। उपाय-आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं संभव है। यद्यपि जोखिम उठाने से आपको बचना होगा। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे।लाभ के साधनों में वृद्धि होगी। हालाँकि जीवन साथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। यदि आप अदालत संबंधी किसी कार्यवाही के जूझ रहे हैं, तो उसे आजकल टालने के प्रयास करें। विवाहेत्तर पार्ट्नर से मन-मुटाव हो सकते हैं।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में उम्मीद के अनुसार शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। करियर संबंधी योजनायें हल होंगी। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। लेक़िन भागदौड़ की अधिकता व धन ख़र्च भी संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *