चंपावत ब्रेकिंग: दर्दनाक हादसा, महिला की पेड़ से गिरने से मौत, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

चंपावत। जानवरों के लिए चारा पत्ती लेने जंगल गई महिला पेड़ से गिर गई। जिससे महिला के सिर पर गहरी चोटें आ गई। आनन-फानन में परिजन महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत करार दिया।

जानकारी के मुताबिक, आज यानी 19 सितंबर की सुबह टनकपुर क्षेत्र के नायकगोठ गांव की त्रिलोकी देवी पत्नी दीपक सिंह (उम्र 36 वर्ष) अन्य महिलाओं के साथ जानवरों के लिए चारा लेने जंगल गई थी। जहां वो पेड़ पर चढ़कर पत्तियां काट रही थी। तभी अचानक से उसका संतुलन बिगड़ गया और वो पेड़ से सीधे नीचे आ गिरी। जिसे देख साथी महिलाओं के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग :AUDI और BMW की करा रहे थे रेस, इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो को देख पुलिस ने धर लिए तीन युवक, हो गया चालान

वहीं, पेड़ से गिरने की वजह से त्रिलोकी देवी बुरी तरह से घायल हो गईं। इसके बाद साथी महिलाओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जहां से महिला को किसी तरह से उप जिला अस्पताल टनकपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने त्रिलोकी देवी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज: स्पेशल टीम को देखकर घबराया युवक, तलाशी ली तो बरामद हुआ चिट्टा

इस हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव भी परिजनों को सौंप दिया है। मामले में टनकपुर कोतवाली प्रभारी योगेश उपाध्याय ने बताया कि उप निरीक्षक हिमानी गहतोड़ी ने मृतक महिला का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम कराने के बाद डेड बॉडी को परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा कि महिला के पति दीपक सिंह वाहन चालक हैं। जबकि, उसके दो बच्चे भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हमीरपुर न्यूज: दरकोटी में सड़क धसने के बाद पहाड़ी से गिरा मिक्सर ट्रक, चालक ने कूद कर बचाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *