विकासनगर… #दुखद : पेड़ पर लटका मिल ग्राम प्रधान का शव

विकासनगर। ग्राम प्रधान का शव फंदे पर लटका मिला चकराता तहसील के रावना पाटी गांव के प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रधान का शव साहिया से किमोटा गांव जाने वाले मार्ग पर सरला खड्ढ के पास फंदे पर लटका मिला है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को विकासनगर उपजिला चिकित्सालय की डॉक्टरगंज स्थित मोर्च्यूरी में भेज दिया है। ग्राम पंचायत रावना पाटी के प्रधान मदनलाल (44) पुत्र सारु निवासी पाटी गांव चकराता तहसील 28 नवंबर को घर से निकले थे। देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटे, जिस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसकी जानकारी परिजनों ने राजस्व पुलिस को दी।

काफी खोजबीन के बाद भी प्रधान का सुराग नहीं लग पाया था। गुरुवार को लोगों ने प्रधान का शव सरला खड्ढ में पेड़ से फांसी के फंदे लटका देखा। प्रधान का शव मिलने की सूचना राजस्व पुलिस को दी गई।

सूचना पर राजस्व विभाग साहिया के उपराजस्व निरीक्षक सुखदेव जिनाटा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। टीम ने शव को फांसी के फंदे से निकालकर उतारा और परिजनों को सूचना दी। राजस्व उपनिरीक्षक सुखदेव जिनाटा ने बताया कि प्रधान के पास और घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आबादी तक पहुंची जंगल की आग, मची अफरा-तफरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *