टिहरी… #दुखद : डंपर नदी में गिरा, दो लोगों की मौत

टिहरी। यहां आज शुक्रवार सुबह एक वाहन नदी में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक बिजपुर पनियाला माेटर मार्ग पर पुल के समीप एक डंपर शुक्रवार तड़के जलकुर नदी में गिर गया। जिसमें सवार दाे लाेगाें की घटना स्थल पर ही माैत हाे गई है। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची।

शवाें काे नदी से निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि डंपर में दाेनाें सवार प्रतापनगर पट्टी उपली रमाेली के कंडियालगांव निवासी हैं।

मृतकों के नाम चालक जयराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह (28 वर्ष) और संतोष सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह (35 वर्ष) दोनों निवासी कंडियाल गांव बताए जा रहे हैं।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड के टिहरी से अपहृत लड़की हिमाचल के चिरगांव में मिली, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *