सीवर लाइन के कार्य के चलते  बदहाल हो चुकी जाखनदेवी सड़क को दो दिन में ठीक करने की  चेतावनी

अल्मोड़ा।  देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिले एवं नगर इकाई की एक संयुक्त बैठक नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ के अगुवाई में संपन्न हुई। जिसमें शिखर तिराहे से जाखनदेवी सड़क मार्ग में बिछाई जा रही सीवर लाइन के कार्य को पिछले दो माह से भी अधिक का समय बीत जाने के पश्चात् भी सम्बन्धित विभाग व ठेकेदार द्वारा पूर्ण न किए जाने पर सभी पदाधिकारीयों ने रोष व्याप्त किया।

देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ ने उक्त बैठक के माध्यम से सम्बन्धित विभाग को चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर इस सड़क मार्ग में बिछाई जा रही सीवर लाइन का कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा सम्बन्धित विभाग के अधिकारीयों का घेराव कर आंदोलन करेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जल निगम के अधिशाषी अभियंता की होगी। बैठक में सभी पदाधिकारीयों ने नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ के इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।

नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ ने कहा कि सीवर लाइन के कार्य को पिछले 2 माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन आज तक कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। साह ने कहा कि सम्बन्धित विभाग उस रोड पर व्यापार करने वाले व्यापारियों के बारे में सोचे कि कैसे पिछले दो माह से अधिक का समय बीत जाने पर भी उस रोड में व्यापार करने वाले व्यापारी अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है जिस सड़क का हाल उनके द्वारा इतना भयावह कर दिया गया है। कैसे उस रोड में व्यापार करने वाले व्यापारी प्रत्येक दिन अपनी रोजी रोटी व परिवार के भरण पोषण के लिए पीछले दो माह से संघर्ष कर रहे हैं पर गैरजिम्मेदार अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

जब से सीवर लाइन का कार्य शुरु हुआ है तब से अभी तक न जानें कितने लोग चोटिल हो चुके हैं। हमारे एक छोटे भाई की जान भी इस कार्य को करने वाले लोगों के द्वारा ली जा चुकी है उसके पश्चात् भी ये हालात है।

कुछ दिन पूर्व उस सड़क पर व्यापारिक प्रतिष्ठान चलाने वाले वरिष्ठ व्यापारी बालम सिंह भाकुनी जैसे कई स्कूली बच्चे, महीला, बुजुर्ग चोटिल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : अवैध खनन के गोरखधंधे में लिप्‍त खनन निदेशक पैट्रिक निलंबित

देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ ने सम्बंधित विभाग को चेताया है इसे पहली व अंतिम चेतावनी समझ कर तीन दिन के भीतर कार्य को पूर्ण कर लिया जाय अन्यथा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा वृहद आंदोलन करने को बाध्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से बिगड़ेगा मौसम, आंधी और बारिश का पूर्वानुमान

बैठक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला प्रभारी युसूफ तिवारी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, नगर उपसचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला प्रचार मंत्री दिक्षित जोशी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बदरीनाथ, गंगोत्री और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *