हल्द्वानी… अभिनंदन : बीजेपी किसान मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम

हल्द्वानी। हल्द्वानी में बीजेपी किसान मोर्चा जिला उधम सिंह नगर व नैनीताल जिले की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अध्यक्षों लालकुआं के रमेश चंद्र जोशी, हल्द्वानी नगर के हरीश मनराल (बालाजी) और हल्द्वानी उत्तरी के मदनमोहन तिवारी का स्वागत किया गया।

तीनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को उपसिथत भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष कमल मुनि, जिला उपाध्यक्ष हरीश सुनाल, प्रदेश मंत्री नरेंद्र गुड़िया, इंद्रपाल मान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दया किशन दुमका, राजू फुलारा, धीरज पांडे, प्रिंस भारद्वाज, दिनेश सुयाल, मनोज जोशी, रेवाघर बृजवासी व गोपाल मेहरा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आगे पड़ा मिला निजी कर्मचारी का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *