हज जाने से पहले प्रदेश के विभिन्न ज़िलो से 21 हज यात्री नालागढ़ पहुंचे, कराई मेडिकल जांच

नालागढ़। यहां के तबलिक़ी मरकज़ में मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी नालागढ़ द्वारा हज पर जाने वाले विभिन्न ज़िलों से आये 21 हाजियों का स्वागत किया गया। हज पर जाने वाले हाजी शिमला, सोलन,ऊना का।गड़ा ज़िला से संबंध रखते हैं।

इस मौके पर हज पर जाने वालों के अलावा पूर्व हाजियों ने भी मेहमानों का इस्तकबाल किया। हज पर जाने वाले 21 हाजियों के लिए प्रशासन द्वारा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमे हज पर जाने वाले हाजियों को वैक्सिनेशन लगायी गई व उनका मेडिकल चेकअप किया गया।

एक महिला हज यात्री का मेडिकल चेकअप करते चिकित्सक।

मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के उप प्रधान जगतार मोहम्मद ने बताया कि विभिन्न ज़िलों से तक़रीबन 21 हाजी हज जाने के लिए नालागढ़ रामशहर रोड पर बने तबलिकी मरकज़ में आये है।

जहां पर प्रशासन द्वारा इनको मेडिकल की सुविधा प्रधान की गई है। इनके अलावा नालागढ़ क्षेत्र से जो पहले हज पर जा चुके है वे भी आज ख़ास तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए।

जगतार मोहम्मद ने कहा कि हज पर जाने वाले व हज पर जा चुके हाजियों का मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी नालागढ़ स्वागत किया। उन्होंने हाजियों के लिए मेडिकल सुविधा प्रधान करने पर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  राजगढ़ न्यूज : श्री ब्राह्मण समाज कल्याण सभा ने राजगढ़ में धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जंयती एवं अक्षय तृतीया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *