नालागढ़ ब्रेकिंग : पंजैहरा के पास राहगीर को एक वाहन ने टक्कर मार कर गिराया तो दूसरे ने कुचला, मौत

नालागढ़। नेशनल हाईवे पंजैहरा में ग्रीनप्लाई उद्योग के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारी और उसके पीछे आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना के बा दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए। उधर हादसे के बाद घायल व्यक्ति को लेकर स्थानीय युवक नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के मन की बात का विजयी फ़ोरम ने किया लाइव प्रसारण, जयराम और कश्यप शामिल

प्राप्त जानकारी पुलिस अनुसार पंजाब के गुरदास पुर निवासी 41 वर्षीय ओंकार सिंह अपने किसी निजी काम के लिए पंजैहरा आया था। वह सोमवार की रात लगभग नौ बजे सड़क पर पैदल जा रहा था कि ग्रीन प्लाई इंडस्ट्री के पास नालागढ़ की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसके बाद उसके पीछे आ रहा अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया। दोनों वाहन मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : बीड़ी पीते हुए गाड़ी ठीक कर रहा युवक अल्टीनेटर के धमाके में झुलसा, मौत


स्थानीय निवासी पुनीत कौशल और शुभम कुमार ने ओंकार को सड़क पर पड़े देखा तो तुरंत इस घटना की जानकारी पंजेहरा पंचायत के उप प्रधान गोपाल कृष्ण, पुलिस स्टेशन जोघों और बगलैहड पंचायत के प्रधान को दी। प्राथमिक उपचार के लिए ओंकार सिंह को नालागढ़ हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक ओंकार सिंह के दो बच्चे हैं। उसकी बड़ी बेटी 16 साल की है जबकि 11 साल का एक बेटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *