बागेश्वर न्यूज : उठी मांग- वृक्ष पुरूष किशन मलड़ा को दिया जाए पद्मश्री पुरस्कार

बागेश्वर। तहसील परिसर बागेश्वर में वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति उत्तराखंड बागेश्वर की आयोजित बैठक में वृक्ष पुरूष किशन सिंह मलड़ा को उनके पर्यावरणीय धरातलीय कार्य,साहित्य एवं सामाजिक कार्यों में अहम भागीदारी देखते हुए उन्हें पछ्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

उत्तराखंड सरकार से भारत सरकार को मलड़ा का नाम चयनित कर प्रेषित करने की अपील की गई है, जिसमें न्यास के अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा,बाला दत्त तेवारी, इन्द्र सिंह परिहार,अम्बा राम आर्य,वंशीधर जोशी,हरीश लाल शाह, वसन्त बल्लभ पाण्डेय, गणेश जोशी, भवानी राम आगरी,गोविन्द सिंह भण्डारी, दलीय सिंह खेतवाल,रमेश प्रकाश पर्वतीय,त्रिलोक सिंह भटकोरा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज: सीएम की अपील के बाद ग्रामीण इकट्ठा करने लगे पिरूल, जानीए कितने रुपये में खरीद रही सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *