सुप्रभात…4 दिसंबर 2022: आज का पंचाग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

4 दिसंबर 2022, रविवार, माह मार्गशीर्ष, विक्रमी संवत् 2079,शक सम्वत 1944, तिथि द्वादशी,अश्विनी नक्षत्र,शुक्ल पक्ष,वरीघा योग, सूर्योदय— 07:02, सूर्यास्त 17:19, चंद्रमा मेष राशि में, राहुकाल 16:02 − 17:19,  अभिजीत मुहूर्त 11:50 − 12:31
आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
आज के दिन वर्ष 1892 भारत के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक विद्याभूषण विभु का जन्म हुआ था। आज के ही दिन 1898 प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन का जन्म हुआ था। 1910 भारत के आठवें राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमणका भी जन्म हुआ था। भारतीय सिनेमा के अभिनेता मोतीलाल का जन्म भी आज के दिन 1910 में हुआ था।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजरल का जन्म भी इसी दिन 1919 में हुआ था। इसी दिन 1979 में प्रसिद्ध भारतीय महिला खिलाड़ी सुनीता रानी का भी जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
इसी दिन हिन्दी में 1962 में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कामकाज यथावत प्रगति की ओर अग्रसर रहेंगे। करियर में आज भी आपको कुछ अच्छे अवसर हासिल हो सकते हैं। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। लेक़िन आज आपको जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति व क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप करियर में कुछ परिवर्तन की इच्छा रखते हैं, तो आज कुछ अच्छे संकेत आपको मिल सकते हैं।यद्यपि कामकाज को लेकर भागदौड़ अधिक रह सकती है। आज आपको वेबजह और बिना पूर्व नियोजित यात्रा से भी परहेज़ करना होगा। आज आपको सहकर्मियों के साथ तालमेल व सकारात्मक संवाद क़ायम रखना चाहिए।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। आय के साधनों में सुधार होगा। यदि आप किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं। परिचितों से सहयोग मिलेगा।रुके हुए पैसों की वापसी संभव है।  

कर्क राशि- आज का दिन आपके काफी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी व उन्नतिकारक संभावनायें भी आपके लिए बन सकती है। करियर संबंधित रुकावटें दूर होंगी। ज़रूरी कार्य हल होंगे। लेक़िन भावनाओं पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत है।

सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।करियर से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति व उन्नति संभव है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकते हैं। प्रोपर्टी व वाहन खरीदने का योग बन रहा है। विदेश संबंधी योजनायें सफल होंगी। पिता की तरफ से ख़ुशी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: कुछ बूथों पर पड़े छह तो कहीं 11 लोगों ने ही किया मतदान, तीन बजे तक 45.62% वोटिंग

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन जोखिम वाले कार्यों से दूरी रखना उचित होगा। वाद-विवाद की स्थिति में संयम से काम लेना चाहिए। हालाँकि रुके हुए धन की वापसी संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  मटौर शिमला निर्माणाधीन फोरलेन विस्थापित समिति ने सरकार की नीति और नीयत पर उठाए सवाल

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं,लेक़िन जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचना होगा। जीवन साथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। दिन की अनुकूलता के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेंगे। धन व संशाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। आज आप भविष्य के बारे में कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं।

धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ा संघर्ष की स्थिति भी बन सकती है। यद्यपि लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। लेक़िन निर्णय लेने में जल्दबाज़ी व जोखिम उठाने की प्रवृत्ति रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ब्रेकिंग: जंगल में मिला लगभग 20 दिन पुराना सड़ा-गला अज्ञात शव

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को उन्नति कारक अवसर हासिल हो सकते हैं। स्वरोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। प्रोपर्टी संबंधी योजनायें प्रगति में रहेंगी। लेक़िन व्यर्थ भ्रमण भी संभव है। अतः समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति होगी। यदि आप रोज़गार परक किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आपको अपेक्षित परिणाम मिल सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा रहने वाला है। यदि आप एडवेंचर आदि साहसिक कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आज भी उन्नती और प्रगति के अवसर हासिल होंगे। पैसों संबंधी योजनायें हल होंगी। पूर्व में किये गए निवेश का लाभ भी आपको मिल सकता है। पारिवारिक पृष्ठभूमि का लाभ भी मिल सकता है। यदि आप मौखिक प्रस्तुतिकरण आदि कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *