बागेश्वर न्यूज : आपदा प्रभावित क्षेत्र बास्ती का हालचाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक फर्स्वाण

बागेश्वर। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र बास्ती का भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान आपदा प्रभावित लोगों का हाल चाल जाना और हरसंभव मदद का भी आश्वासन भी दिया। एसडीएम कांडा और विभागीय अधिकारियों को गांव की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने को कहा।

उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से बात की। मौके से ही अधिकारियों को फोन से गांव में व्यवस्थाएं जल्द जल्द सुचारु करने को कहा। पूर्व विधायक ने कहा कि विगत दिनों अतिवृष्टि से बास्ती में किसानों के खेतों में मलबा भर गया है। जिससे किसानों के खेत पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं तथा फसल नष्ट हो गई है।


भूस्खलन के कारण कई ग्रामीणों के घर खतरे की जद में आ गये हैं। बास्ती के लोग डर के साये में जी रहें हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द बदहाल व्यवस्थाएं ठीक कर लोगों को राहत देनी चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दुग नाकुरी सुन्दर मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन भट्ट, पूर्व प्रधान बास्ती देवेन्द्र सिंह महर आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  17 मई 2024: आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *