हिमाचल: धर्मशाला और चंडीगढ़ के बिच हवाई सेवा शुरू करेगा इंडिगो

कांगड़ा। विमानन कंपनी इंडिगो अब दिल्ली के बाद धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट पर सेवाएं शुरू कर रहा है। इंडिगो अपनी इस उड़ान को 2 अप्रैल से शुरू करेगा।

जुलाई से बंद धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए हवाई उड़ानें दो अप्रैल से शुरू होंगी। इससे चंडीगढ़ और धर्मशाला के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

इस फ्लाइट को अब विमानन कंपनी इंडिगो शुरू करेगी। इससे पहले इस रूट पर एलायंस एयर विमानन सेवा देती थी। इंडिगो की ये उड़ानें सप्ताह में तीन दिन धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए शुरू होंगी।

जानकारी के अनुसार विमानन कंपनी इंडिगो अब दिल्ली के बाद धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट पर सेवाएं शुरू कर रहा है। विमानन कंपनी इंडिगो अपनी इस उड़ान को 2 अप्रैल से शुरू करेगा।

इंडिगो की ओर से शुरू होने वाली यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और शनिवार को होगी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंडिगो का विमान दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगा और धर्मशाला में 1:50 बजे लैंड होगा। इस रूट पर मौजूदा समय में हवाई किराया 3659 रुपये है।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : इन इलाकों में परसों नहीं आएगी बिजली

वहीं, धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए उड़ान 2:10 बजे से टेकऑफ होगी और चंडीगढ़ में 3:15 बजे लैंड होगी। हवाई किराया 3967 रुपये होगा। मांग के अनुसार इस हवाई किराये में बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ जिला सोलन की जयनगर ईकाई का स्थापना दिवस 5 को

इससे पहले इस हवाई रूट पर विमानन कंपनी एलायंस एयर सेवाएं देती थीं, लेकिन जुलाई, 2023 से सेवाएं बंद हैं, जिसके चलते इस रूट पर हवाई सफर करने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब नए सिरे से रूट पर हवाई सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मां की हैवानियत : मगरमच्छों से भरी नहर में फेंक आई 6 साल का बेटा, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *