हो गया ऐलान : दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी भाजपा- कांग्रेस के सामने AK की चुनौती, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देहरादून पहुंच कर कर्नल रि. अजय कोठियाल को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यदि आप की सरकार प्रदेश में बनी तो प्रदेश को देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाया जाएगा।


यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश निर्माण के बाद से ही बेराजगारी और विकास के अभाव की समस्या से जूझ रहा है। राजनैतिक दलों ने लोगों की भावनाओं को अपने अपने हिसाब से कैश किया और प्रदेश को विकास के नाम पर विनाश के ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया जहां से आगे देखने पर हालात भयावह दिखाई पड़ रहे हैं।


उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में प्रदेश विकास की दौड़ में आगे बढ़ेगा और युावाओं का रोजगार का सपना भी पूरा होगा।
इस मौके पर कर्नल रि. अजय कोठियाल ने अरविंद केजरीवाल का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि अरविंद ने स्वयं उन्हें अपनी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का दावेदार बनाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक एक कार्यकर्ता इन दिनों जीन जान से पार्टी को लोकप्रिय बनाने का प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : नाबालिग का अपहरण कर बंधक बनाकर शादी कराने का आरोपी वकील गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *