राहत @ रामपुर बुशहर : सराहन के बाल आश्रम से लापता दोनों बालकों को पुलिस ने ढूंढ निकाला

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सराहन स्थित बाल आश्रम से कल लापता हुए दोनों बालकों को पुलिस ने देर रात ढूंढ निकाला। रामपुर के डीएसपी चंद्रशेखर ने अपनी फेसबुक पर यह जानकारी शेयर की है।

विदित रहे कि कल दोपहर लगभग 12 बजे 14 वर्षीय बीरू और 15 वर्षीय मंजीत नेगी नामक बालक आरम से बिना बताए कहीं चले गए थे। उनके वापस न लौटने पर आश्रम के प्रबंधक ने यह जानकारी पुलिस को दी थी।

शाम से ही पुलिस ने दोनों बालकों को ढूंढना शुरू कर दिया था, देर रात उन्हें पुलिस ने ढूंढ लिया। आज सुबह डीएसपी ने उनके मिल जाने की यह जानकारी जारी की है।

यह थी हमारी कल की खबर…

ब्रेकिंग न्यूज @ रामपुर बुशहर : सराहन स्थित बाल आश्रम से दो बच्चे लापता, पुलिस तलाश में जुटी

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ ब्रेकिंग : गोल जमाला के पास रोड पर बाइक स्किट होकर गिरा, बाइक पर सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत,एक घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *