सियासत…#हल्द्वानी : कांग्रेस—भाजपा ने किया देवभूमि का बेड़ागर्क, युवा व ​महिलाओं को जनता कैबिनेट पार्टी से आस : भावना पांडे

हल्द्वानी। नवोदित जनता कैबिनेट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने शनिवार को शहर के एक होटल में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान भावना ने भाजपा और कांग्रेस पर जमक भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने प्रदेश का बेड़ागर्क कर रख दिया है।

अब इनके खोखले वादों से आमजन की बदहाली का अंतिम दौर चल रहा है। कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अब जनता को अपना बदला लेने का वक्त आ गया है। इस बार जनता कैबिनेट पार्टी के साथ आम जनता कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।

प्रदेश की जनता इन दोनों पार्टियों की नीतियों को जान चुकी है। कांग्रेस और भाजना ने प्रदेश के युवाओं और महिलाओं के साथ छल किया है। प्रदेश की जनता के पास अब एक नई आस जनता कैबिनेट पार्टी से है, उस पर हम खरा उतरेंगे।
भावना पांडे ने कहा कि बहुत जल्द ही समस्त विधानसभाओं में मुफ्त औषधालय और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी, जिसका फायदा आमजन को चुनाव से पहले मिल जाएगा।


बेरोजगारों के लिए रोजगार एप और किसानों के लिए किसान हाट एंड मार्ट की सुविधाओं को लेकर जनता कैबिनेट पार्टी ने सत्ता में आने से पहले ही लोगों के लिए काम करना शुरू कर दिया है।
कोरोना के दौरान भी लोगों को मदद करने के बाद भावना पांडे को कोरोना वॉरियर के सम्मान से सम्मानित भी किया गया।

भावना पांडे ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं, बेरोजगार फार्मासिस्ट संगठन, डायट डीएलएड के बच्चों , भोजन माताओं और कई अन्य समूहों के समर्थन से आज जनता कैबिनेट पार्टी अपने लॉन्चिंग से पहले ही लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही है, और जनता अब नई पार्टी को अपना पहला विकल्प मान रही है।

यह भी पढ़ें 👉  समय से आगे चल रहा मानसून, अगले हफ्ते अंडमान सागर में करेगा एंट्री; 5 दिन इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

मुख्यमंत्री बनने की चाह का प्रश्न पूछे जाने पर भावना पांडे ने इस संभावना को बिल्कुल नकार दिया, बल्कि उन्होंने यह तक कह दिया कि वह किसी सीट से नहीं लड़ेंगी और उत्तराखंड को एक मजबूत विकल्प देने का काम करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : आठवीं पास पेंटर कर रहा था शहर में बाइकों की चोरी

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : देहरादून में कबाड़ की दुकान में विस्फोट, 8 घायल, तीन गंभीर

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *