नालागढ़…#बेहाल किसान : धान की सरकारी खरीद हुई नहीं किसानों ने लोडेड ट्रालियों के साथ निकाला मार्च, एसडीएम ने मांगा 15 अक्टूबर तक का समय

नालागढ़। पंजाब सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा हिमाचल के किसानों की धान की फसल खरीद पर रोक के बाद अब किसानों की फसल ट्रॉलियों में ही सड़नी शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से वादा किया गया था कि 11 अक्टूबर से किसानों की फसल की खरीद शुरू कर दी जाएगी लेकिन आज 12 तारीख होने के बावजूद भी अभी तक किसानों की धान की फसल की खरीद शुरू नहीं हुई है। जिसको लेकर किसानों में खासा रोष देखा जा रहा है।

आज बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ के किसानों ने धान की फसल से भरी हुई ट्रालियां साथ में लाकर अनाज मंडी नालागढ़ से लेकर एसडीएम कार्यालय तक एक रोष रैली का आयोजन किया। रोष रैली के माध्यम से केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया गया। वहीं एसडीएम कार्यालय के बाहर भी किसानों द्वारा सरकार और प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।

नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके देखें किसान आंदोलन का वीडियो

https://www.facebook.com/100863049042056/posts/107977044997323/

किसानों का कहना था कि प्रदेश सरकार द्वारा उनसे वादा किया गया था कि अगर हरियाणा और पंजाब द्वारा किसानों की धान की फसल पर रोक लगाई गई है तो 11 अक्टूबर से क्षेत्र के किसानों की धान की फसल की खरीद नालागढ़ अनाज मंडी में शुरू कर दी जाएगी, लेकिन 11 अक्टूबर को भी किसान अपनी ट्रॉलियों में भरकर धान की फसल को लेकर आए लेकिन मंडी में कोई भी खरीद की व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसको लेकर किसानों में भारी रोष देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : चंडीगढ़ पुलिस की हिमाचल में कार्रवाई, अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद, 7 तस्कर गिरफ्तार

किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारें किसान विरोधी निर्णय ले रही हैं। एक तो तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान बीते 10 माह से दिल्ली में धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा कोई भी उस पर सुनवाई नहीं की जा रही है। किसानों के साथ बबर्रता से भी किसान दुखी है और अब हिमाचल के किसानों की फसल को सरकारें खरीद नहीं रही हैं। अब उनकी धान की फसल ट्रालियों में ही सड़ने शुरू हो चुकी है। किसानों ने एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से सरकार को चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही उनकी धान की फसल की खरीद शुरू नहीं की गई तो वे यहीं पर धरने पर बैठ जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पूर्व विधायक केके कौशल ने की संविधान बचाने को वोट डालने की अपील


किसानों द्वारा धान से लोड की गई ट्रॉलियों एसडीएम कार्यालय में लाकर एसडीएम को चाबियां देने की भी कोशिश की गई लेकिन एसडीएम नालागढ़ में महेंद्र पाल गुर्जर ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा है कि नालागढ़ में पहली बार धान की फसल की खरीद शुरू होनी है, जिसको लेकर प्रशासन को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि एक तो उन्हें जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन...हिमाचल में 9 लाख किसानों को16 किस्‍तों में मिले 2880 करोड़, मोदी ने भ्रष्टाचार का किया सफाया :गुप्‍ता


एसडीएम ने कहा कि 15 अक्टूबर से क्षेत्र के सभी किसानों की धान की फसल की खरीद नालागढ़ में शुरू कर दी जाएगी और इसी आश्वासन के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ।


किसानों ने कहा है कि अगर 15 अक्टूबर से भी किसानों की फसल की खरीद शुरू नहीं की गई तो वह एसडीएम कार्यालय में ही धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। साथ ही धान की ट्रेक्टर ट्रालियां एसडीलएम कार्यालय में ही खड़ी कर दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *