सितारगंज…#नियुक्ति : रेहान होंगे राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के एनसीसी अधिकारी

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
राजकीय इंटर कॉलेज सितारगंज को रेहान सिद्दीकी के रूप में नये एनसीसी अधिकारी मिल गए हैं। व्यायाम शिक्षक रहे रेहान ने 3 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी एनसीसी से जुड़े सिद्दीकी कुछ नया एवं चुनौतीपूर्ण कार्य करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थी जीवन के दौरान एनसीसी से जुड़कर प्रमाण पत्र हासिल किया।

साथी वे विभिन्न प्रकार के खेलों एवं साहसिक गतिविधियों से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। रेहान राष्ट्रीय स्तर के तैराक एवं प्रशिक्षक के रूप में भी पहचान रखते हैं।

स्काउट गाइड से भी जुड़े रहे रेहान पर्वतारोहण में भी महारत रखते हैं। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में व्यायाम शिक्षक के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दीं। इसके बाद उनका चयन एनसीसी अधिकारी के प्रशिक्षण के लिए हुआ।

एनसीसी अकेडमी से 3 माह का ग्रहण एवं कठिन प्रशिक्षण हासिल करने के बाद उन्हें एनसीसी अधिकारी के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज में नियुक्ति दी गई है। रेहान ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उनका कहना है कि युवा पीढ़ी को पढ़ाई लिखाई के साथ ही छात्र जीवन में एनसीसी जैसे जुड़े विषयों से भी प्राथमिकता से जोड़ना चाहिए, ताकि वे जरूरत पड़ने पर वे अपनी, समाज की एवं देश की रक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व भी संभाल सकें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अधिकाधिक संख्या में एनसीसी से जुड़ने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  कभी नही भुलाया जा सकता देश के सैनिको का त्याग व समर्पण: अजय भट्ट

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  जय हो …राज्यपाल ने किए बाबा केदारनाथ और भगवान बद्री विशाल के दर्शन

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *