सुप्रभात, आज का पंचाग और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए आज का राशिफल

दिवाली से ठीक एक दिन पहले नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इसे रूप चौद, काली चौदस और छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। उत्तराखंड में आज के ही दिन अलग अलग से नाम से दीपावली मनाने की परंपरा है। यह परंपरा अब टूट रही है।
सूर्योदयः- प्रातः 05:29:00, सूर्यास्तः- सायं 06:31:00

आज का पंचांग
3 नवंबर 2021, बुधवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु, कार्तिक माह, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि 07:13:00 तक तदोपरान्त चतुर्दशी तिथि 05 बजकर 30 मिनट तक तदोपरान्त अमावस्या, हस्त नक्षत्र 26:36:02 तक तदोपरान्त स्वाति, हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव जी हैं तथा स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु देव जी हैं। विषकुंभ योग 14:52:19 तक तदोपरान्त प्रीति, शुभ गुलिक काल 10:41:00 से 12:04:00 तक, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनियां या तेल खाकर निकलें। राहुकालः- राहुकाल 12:04:00 से 01:27:00 बजे तक, इस तिथि में बैंगन नहीं खाना चाहिए और यह तिथि अन्नप्राशन, गृह प्रवेश, विवाह आदि कार्यो के लिए शुभ मानी गयी है।

आज छोटी दीपावली पर मां लक्ष्मी की आरती सुन कर बनाएं अपनी सुबह को दीपावलीमय

आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से शुभ रहेगा। आज आप कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने का मन बना सकते है। आपके घर में पारिवारिक उत्सव भी हो सकता है। लेकिन आज आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि बिना योजना के किसी भी काम की शुरुआत न करें।         
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप पूरी ऊर्जा के साथ कार्य साधने में लगे रहेंगे। आज आपके  आपके मन मस्तिष्क में रचनात्मक विचारों की प्रधानता बनी रहेगी। यदि निजि व्यवसाय चलाने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आप कार्य संबंधी कोई कारगर रणनीति भी बना सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपको विशेष रूप से अपने मन में उठने वाले संकल्प-विकल्पों पर ध्यान देना होगा। क्योंकि आज  आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। धन अपव्यय की भी संभावना बन रही है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए वहुत शुभ रहने वाला है।आपका मन काफी प्रसन्न और बौद्धिक चिन्तन रचनात्मक और सकारात्मक बना रहेगा। आपके कुछ रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। यदि आप नौकरी व्यवसाय के लिए उद्यम कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है।।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे।लेकिन मन की अशान्ति के कारण आप थोड़ी बेचैनी महसूस कर सकते हैं। धन खर्च भी अधिक हो सकता है। धन निवेश का विचार हो तो आज टाल देना उचित होगा।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।यदि आप धन संबंधी किसी मामले से जूझ रहे हैं, तो सुलझाने का प्रयास करें। परिणाम आपके पक्ष में होंगे। आपको किसी परिचित अथवा किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकता। घर में प्रसन्नता रहेगी।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए अति शुभ रहने वाला है। आप जो भी काम शुरू करेंगे वे अवश्य पूर्ण होंगे। नौकरीपेशे वालों के लिए आज का उन्नतिकारक है। आपको मनोनुकूल स्थानपरिवर्तन या पदोन्नति भी मिल सकती है। अन्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए दिन उपलब्धिकारक रहने वाला है। वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कार्य तो यथावत ही चलेंगे।लेकिन कुछ उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आप विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। आप किसी कार्य की योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए उलझनों वाला रह सकता है। क्रोध की अधिकता व निर्णय शक्ति कमजोर रह सकती। आपको दैनिक कार्यों में ही ध्यान रखना होगा। धन के लेनदेन के मामलों में भी विशेष सावधनी की जरूरत है।अन्यथा धनहानि हो सकती है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।आपके घर में ख़ुशनुमा माहौल बना रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में यदि किसी कारणवश मतभेद हैं, तो आज सुलह का प्रयास करें। नौकरी व्यवसाय में भी आपको उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपका रिश्ता तय हो सकता है।
कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपकी पिछली किसी समस्या का स्थायी समाधान निकल सकता है। आपके दैनिक कार्य सुखपूर्ण पूरे होंगे। आज आप किसी काम की शुरूआत करते हैं, तो वह समयावधि के अन्दर पूर्ण हो जाएगा।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। ख़ासकर  बौद्धिक कार्यों में आपको अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आप किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े। व्यक्ति हैं, तो आज आपको विशेष उप्लब्धि मिल सकती है। आज आपका सम्पर्क किसी सत्तासीन व्यक्ति से भी बन सकता है। लेकिन सन्तान से मतभेद रहने की संभावनाएं भी बन रही है।   
आपका दिन शुभ हो।

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *