देहरादून…#हैवानियत : किशोरी के साथ कई माह तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में प्रेमनगर के बिधौली में एक शादीशुदा युवक 13 साल की किशोरी के साथ कई माह तक दुष्कर्म करता रहा।

किशोरी के परिवार को इसकी जानकारी उसके गर्भवती होने पर हुई। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि पीड़ित किशोरी कुछ माह पहले तक परिवार के साथ बिधौली में किराये पर रहती थी। वह कक्षा छह की छात्रा है।

उसके पिता दिव्यांग हैं और मां कामकाज करके परिवार का भरण-पोषण करती है। हाल ही में कोरोना की दूसरी लहर के चलते लागू किए गए कोविड कर्फ्यू के दौरान बिधौली में ही रहने वाले पंकज बिष्ट ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।


आरोपित ने यह बात किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते किशोरी ने किसी से कुछ भी नहीं कहा।

यह भी पढ़ें 👉  जज्बे को सलाम : उम्र के अंतिम पड़ाव पर रस्किन बांड ने खुद पर लिखी कहानी

कुछ दिन पहले किशोरी का परिवार हाथीबड़कला क्षेत्र में शिफ्ट हो गया। रविवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां जांच के दौरान पता चला कि किशोरी चार माह की गर्भवती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बस अड्डे पर पीआरडी जवान से मारपीट

इसके बाद किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित पंकज बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : जंगल में घास काटने गए ग्रामीण पर बाघ का हमला, पति पत्नी ने भागकर बचाई जान

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *