शिमला/मंडी…#लाइव : लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह 8766 मतों से जीती

शिमला/मंडी। हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने विजय पताका फहरा दी है। प्रतिभा सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सेवान‍िवृत्‍त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 8766 मतों से हरा दिया है। जुब्‍बल कोटखाई में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी रोहित ठाकुर जीत गए हैं।

वह छह हजार वोटों से विजयी हुए हैं। आजाद प्रत्‍याशी चेतन बरागटा दूसरे व भाजपा प्रत्‍याशी नीलम तीसरे स्‍थान पर रही हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता और देवी देवताओं के आशीर्वाद से कांग्रेस ने चुनाव में जीत हासिल की है।

होलीलाज में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा भाजपा ने पूरे चुनाव में जनता के असली मुद्दों को उठाया ही नहीं। पूरे प्रचार में भाजपा जनता को गुमराह करने का काम करती रही। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात ही नहीं की।

उन्होंने कहा जनता पढ़ी लिखी है, वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। वीरभद्र सिंह के बिना चुनाव में उतरना कितना मुश्किल था इस सवाल का जवाब देते हुए प्रतिभा सिंह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा वीरभद्र सिंह भले ही साक्षात रूप से उनके साथ नहीं थे।

लेकिन, उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ था। उन्होंने कहा जब उन्होंने प्रचार के लिए पहला कदम रखा था तो सोचा नहीं था कि इतना प्यार और आशीर्वाद जनता की तरफ से मिलेगा। वीरभद्र और प्रतिभा के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी जीत के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा मंडी यहां के लोगों की है, किसी व्यक्ति विशेष की नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग: धर्मपुर में बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख-पुकार

इस जीत का पूरा श्रेय उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई और जनता के जो असली मुद्दे हैं, उन पर यह चुनाव लड़ा था। जीत के बाद विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह मंडी के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर नगर परिषद का कूड़ा स्टोर जल कर राख

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *