देहरादून… #गुस्सा : तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रियों के आवास के बाहर शीर्षासन कर जताया देवस्थानम बोर्ड का विरोध

देहरादून। चार धाम देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों और हक—हकूकधारियों ने आज मंगलवार को यमुना कॉलोनी स्थित कृषि मंत्री सुबोध उनियाल,बिशन सिंह चुफाल और मंत्रियों के आवास के बाहर धरना दिया।

चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत ने कहा कि सरकार देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का तत्काल फैसला लें। अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। तीर्थ पुरोहित ने कुछ मंत्रियों के आवास के बाहर शीर्षासन कर विरोध जताया।


महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल ने कहा कि आगामी 27 नवंबर को चारों धामों के तीर्थ पुरोहित काला दिवस के रूप में मनाएंगे। इस दिन देहरादून में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में गांधी पार्क से सचिवालय तक आक्रोश रैली निकाली जाएगी। 


प्रदर्शन में चारधाम महापंचायत के संरक्षक संजीव सेमवाल, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव लखन उनियाल, कोषाध्यक्ष अमित उनियाल, सह सचिव आलोक उनियाल, गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पवन सेमवाल, गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल, सह सचिव निखिलेश, महा पंचायत समन्वयक राजेश सेमवाल, गंगोत्री मंदिर के रावल मुकेश सेमवाल, ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित महापंचायत बदरीनाथ धाम के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सती, सचिव डीके कोठियाल, पंडा पुरोहित महासभा बदरीनाथ धाम के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, दुर्गेश भट्ट, केदार सभा कार्यकारिणी सदस्य आचार्य संतोष त्रिवेदी, संजय तिवारी, चंडी प्रसाद तिवारी, सौरभ शुक्ला आदि शामिल रहे।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर ब्रेकिंग : भाई ने ही गला घोंटकर मार डाली बहन और फिर फंदे से झूल कर दे दी जान

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *