बागेश्वर breaking : सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का विरोध करते कॉंग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण और साथी धक्का मुक्की के साथ गिरफ्तार

बागेश्वर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बागेश्वर दौरे का विरोध कर रहे कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बालकृष्ण के नेतृत्व में बागेश्वर में महायोजना को तुरन्त हटाने, जंगली जानवरों से निजात दिलाने, कर्मचारियों का ग्रेड पे बढाने,बागेश्वर नगर में सीवर लाईन बनाने और बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काला झंडा दिखाकर व नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

पुलिस ने इस पर बालकृष्ण एवं उनके साथियों को गिरफ्तार कर थाना बागेश्वर पहुंचाया। जिसमें काफी कार्यकर्ता चोटिल भी हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज : गंगा सप्तमी पर हर हर गंगे के उद्धोष के साथ गंगा में उतरे स्नानार्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *