लो कल्लो बात… BJP के ब्लॉक प्रमुख ने युवती के साथ किया गैंगरेप

आगरा। BJP के ब्लॉक प्रमुख पर युवती के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा है। आरोप है कि थाना ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में रविवार को युवती के साथ गैंगरेप किया था। युवती ने आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती को थाने ले आई। तहरीर के आधार पर बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह और उसके साथी यतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हादसा: हाईवा ने मारी रोडवेज की बस को टक्कर, 1 की मौत, 20 घायल

पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती ने पुलिस को बताया कि बाह का ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह ने उसे ताजगंज क्षेत्र में मिलने के लिए फोन कर बुलाया था। बताई जगह पर जब वह पहुंची तो लाल सिंह उसे एक होटल में ले गया। होटल में उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया।

उत्तराखंड… ग्रेड पे: आज भी जारी है पुलिसवालों की वीआरएस एप्लीकेशनों का दौर, पत्नियां बोली-धामी जहां से भी लड़ेंगे, वहीं जाकर करेंगे उनके खिलाफ प्रचार (देखें वीडियो)

युवती ने बताया कि वह खुर्जा क्षेत्र की रहने वाली है। खुर्जा की एक युवती ने रविवार रात करीब 11 बजे यूपी-112 पर फोन कर रेप की सूचना दी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर बुशहर न्यूज : पुलिस पहुंची हत्यारे के करीब, जल्दी हो सकता है रीता हत्याकांड का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *